Posts

Showing posts with the label KanganaRanaut

कंगना रनौत को जावेद अख्तर के मानहानि केस में राहत देने से कोर्ट का इनकार

Image
Kangana Ranaut को मानहानि केस में नहीं मिली पेशी से राहत मुंबई: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) द्वारा दायर मानहानि के मामले में कोर्ट ने उन्हें अतिरिक्त राहत देने से इनकार कर दिया है. कंगना ने अंधेरी मजिस्ट्रेट कोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि उन्हें मानहानि के इस मामले में कोर्ट में नियमित तौर पर उपस्थिति से छूट दी जाए. अदालत ने इस याचिका पर कहा कि उन्हें विशेष परिस्थितियों में ही कोर्ट में आने को लेकर छूट दी जाएगी.  इसमें शिकायतकर्ता और आरोपी दोनों की सहमति देखी जाएगी. कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई अब 7 अप्रैल तक स्थगित कर दी है.  यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a5%87%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0/?feed_id=17480&_unique_id=623c094cac701

कंगना रनौत के विवादित ट्वीट्स के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, यह बताई वजह...

Image
याचिका में कंगना रनौत के भविष्य के सभी सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर करने के की मांग की गई थी नई दिल्‍ली : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana ranaut) के विवादित ट्वीट्स के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट पर पहले ही मामले दर्ज हो चुके हैं, पुलिस जांच कर रही है याचिकाकर्ता ने निजी शिकायत दी है, उस पर ही कार्यवाही करें. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपराधिक मामले में जनहित याचिका के तहत राहत नहीं मांगी जा सकती.कानून के शासन में हर उल्लंघन के उपचार की व्यवस्था है. आप इस मामले में निजी शिकायत पर कार्यवाही को आगे बढ़ा सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा, ' आप इस मामले में  शिकायतकर्ता तक नहीं हैं. तीसरे पक्ष के तौर पर आप इस मामले में कैसे केसों को एक थाने में ट्रांसफर मांग सकते हैं. अगर किसी के खिलाफ देश के अलग- अलग 15-20 थानों में केस दर्ज हैं तो आप कैसे एक थाने में जांच की मांग कर सकते हैं? अगर कोई आरोपी इस मामले को लेकर आता तो अदालत ये बात मान सकती थी. यह भी पढ़ें इससे पहले सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता चरणज...