स्त्री मनोरक्षा परियोजना (Stree Manoraksha Project) क्या है?
First Published: March 4, 2022 | Last Updated:March 4, 2022 महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा NIMHANS बेंगलुरु के सहयोग से ‘स्त्री मनोरक्षा परियोजना’ (Stree Manoraksha Project) शुरू की गई है। यह पूरे भारत में महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के उद्देश्य से शुरू किया गया है। मुख्य बिंदु यह परियोजना OSC (One-Stop Center) के पदाधिकारियों के क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी। कोविड अवधि के दौरान वन स्टॉप सेंटर्स ने बेहतरीन काम किया है। वर्तमान में देश में 700 OSC कार्यरत हैं। वन-स्टॉप सेंटर में महिलाएं चिकित्सा, कानूनी और आपराधिक मुद्दों पर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि इसे समझना आसान हो जाए। NIMHANS द्वारा एक वेबसाइट भी बनाई गई है जिसमें प्रशिक्षण के संबंध में काफी जानकारी है। परियोजना के बारे में यह परियोजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की अनुमानित आवश्यकताओं के आधार पर दो प्रारूपों में लागू की जाएगी। एक प्रारूप के तहत सुरक्षा गार्ड, रसोइया, सहायक, केस वर्कर, परामर्शदा...