Posts

Showing posts with the label MamataBanerjee

''₹25 करोड़ में Pegasus Spyware का ऑफर किया गया था, मैंने ठुकरा दिया'' : ममता बनर्जी

Image
ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं निजता में दखल देने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने में विश्वास नहीं करती कोलकाता : पेगासस मुद्दे (Pegasus Issue) पर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने दावा किया है कि कुछ साल पहले उन्हें भी पेगासस स्पाइवेयर (spyware) खरीदने का प्रस्ताव मिला था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था. संवाददाताओं से बात करते हुए ममता ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ स्‍पाईवेयर का इस्‍तेमाल 'अस्‍वीकार्य' है. सीएम ने कहा, 'अपनी अपनी मशीनें बेचने के लिए वे हमारे पुलिस विभाग के पास आए थे. पांच साल पहले उन्‍होंने इसके लिए ₹ 25 करोड़ मांगे थे. यह प्रस्‍ताव मेरे पाया आया तो मैंने कहा-नहीं, हम ऐसी मशीनें नहीं खरीदना चाहते. '  ममता ने कहा, 'यदि यह राष्‍ट्रविरोधी गतिविधियों और सुरक्षा के लिए होता तो अलग बात होती लेकिन इसका इस्‍तेमाल सियासी कारणों से किया जाता है, इसका इस्‍तेमाल अधिकारियों और जजों के खिलाफ किया जाता है जिसे स्‍वीकार  नहीं किया जा सकता....

ममता बनर्जी और उनके भतीजे के बीच तल्ख होते रिश्ते! बीच में फंसे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर

Image
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ रिश्ते तल्ख होते नजर आ रहे हैं. साथ ही चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ उनके 'रिश्‍तों' में कड़वाहट का मुद्दा पहले ही खबरों में बना हुआ है. इस बीच ममता ने शनिवार को पार्टी की एक बैठक बुलाई है. प्रशांत के ग्रुप I-PAC और तृणमूल कांग्रेस के रिश्‍तों में तल्‍खी और ममता और उनके भतीजे के बीच मतभेद की रिपोर्टों के बीच यह बैठक आयोजित की जा रही है. बता दें प्रशांत किशोर, पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की धमाकेदार जीत के रणनीतिकार थे.  यह भी पढ़ें माना जा रहा है कि ये बैठक अभिषेक बनर्जी की ओर से पार्टी में 'वन मैन, वन पोस्ट' की पॉलिसी को बढ़ावा दिए जाने की कोशिश को लेकर हो रही है. अभिषेक बनर्जी के इस मोटिव को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं में असंतुष्टि है, ऐसे नेता जिनके पास पार्टी में कई पोस्ट रहे हैं. हालांकि, कई मानते हैं कि ये ममता और उनके महत्वाकांक्षी भतीजे और पार्टी में ममता के बाद सेकेंड हैंंड की हैसियत रखने वाले अभिषेक बनर्जी के बीच तल्ख होते रिश्तों के सं...

क्या है IAS कैडर रूल्स संशोधन विवाद? राज्य क्यों कर रहे विरोध? 10 प्वाइंट्स में समझें

Image
नई दिल्ली: केंद्र सरकार IAS कैडर नियमों में बदलाव करने जा रही है. केंद्र सरकार के इस फैसले के विरोध में कई राज्य सरकारें उतर गई हैं. इनमें ज्यादात्तर गैर भाजपा शासित राज्य हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सबसे पहले यह मामला उठाया था और एक सप्ताह के भीतर दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसको लेकर पत्र लिखा है. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी ऐतराज जताया. अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने भी इसका विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. आखिर क्या है IAS कैडर रूल्स संशोधन को लेकर विवाद? मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : 12 जनवरी को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा था कि केंद्र सरकार IAS (कैडर) रूल्स, 1954 में बदलाव करना चाहती है. केंद्र ने राज्यों से 25 जनवरी तक इस पर अपनी राय देने को कहा है. इसके मुताबिक, राज्य सरकारों के अधिकार को बायपास कर केंद्र किसी भी IAS अफसर को डेपुटेशन पर बुला सकती है. अभी तक ...

आईएएस कैडर के नियमों में बदलाव पर भड़कीं ममता बनर्जी, PM मोदी को लिखा पत्र

Image
IAS कैडर नियमों में बदलाव का पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कड़ा विरोध किया कोलकाता: IAS Cadre Rules 1954 : केंद्र सरकार ने आईएएस कैडर के नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है, जिसका बंगाल सरकार ने कड़ा विरोध किया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया है और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा है कि आईएएस कैडर नियमों में बदलाव अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने के लिए राज्यों को बाध्य करेगा. इससे राज्यों में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होगी.  उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र का आईएएस कैडर नियम, 1954 में प्रस्तावित संशोधन सहकारी संघवाद की भावना के खिलाफ है और केंद्र और राज्यों के बीच लंबे समय से बने सामंजस्यपूर्ण समझौते को बिगाड़ देगी. यह भी पढ़ें ममता बनर्जी ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को दो पन्नों का पत्र लिखा है. बनर्जी ने लिखा है, केंद्र सरकार द्वारा आईएएस कैडर रूल्स में बदलाव को लेकर जो रुख अपनाया है, उस पर मैं कड़ी आपत्ति दर्ज कराती हूं. यह नियम ए...

"विदेश में आधा समय गुजारने वाले" : ममता बनर्जी का राहुल गांधी पर निशाना

Image
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो). नई दिल्ली: ममता बनर्जी ने बुधवार को महाराष्ट्र के नेता शरद पवार के साथ बैठक के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा और आलोचना करते हुए राहुल गांधी को भी नहीं बख्शा. ममता बनर्जी ने मुंबई में एक बातचीत में कहा, "आधा समय" विदेश में रहकर कोई भी राजनीति नहीं कर सकता. बंगाल की मुख्यमंत्री ने सिविल सोसायटी के सदस्यों के साथ बातचीत में कहा, "अगर कोई कुछ नहीं करता है और आधा समय विदेश में है, तो कोई राजनीति कैसे करेगा? राजनीति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए." यह भी पढ़ें उनकी टिप्पणियों को व्यापक रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखे निशाने के रूप में देखा गया. राहुल गांधी ने हाल ही में विदेश में छुट्टियां मनाई थीं. ममता बनर्जी ने कहा, "भारत का संविधान, इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था ऐसी है कि केवल विपक्षी एकता से मदद नहीं मिलेगी. मैं इतनी यात्राएं क्यों कर रही हूं? कौन बंगाल छोड़कर हर जगह घूमना चाहता है? मैं ऐसा इसलिए करती हूं ताकि दूसरे भी ऐसा ही करें और प्रतिस्पर्धा हो. मैं चाहती हूं कि संघीय ढांचा मजबूत हो. अगर सभी क्षेत्रीय दल एक साथ...

'उन्हें शर्म आनी चाहिए' - दुर्गापूजा को UNESCO से विरासत का दर्जा मिलने के बाद ममता बनर्जी का BJP पर निशाना

'उन्हें शर्म आनी चाहिए' - दुर्गापूजा को UNESCO से विरासत का दर्जा मिलने के बाद ममता बनर्जी का BJP पर निशाना