यून सुक-योल (Yoon Suk-yeol) बने दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति
First Published: March 12, 2022 | Last Updated:March 12, 2022 दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत के बाद यून सुक-योल देश के अगले राष्ट्रपति बनेंगे। मुख्य बिंदु 61 वर्षीय यून सुक-योल ने ली जे-म्युंग को मामूली अंतर से हराया। अंतिम वोट गणना 1% से कम अलग होने के साथ, यह परिणाम देश के लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे नज़दीकी थे। इस चुनाव उच्च मतदान हुआ था, जिसमें लगभग 77% पात्र आबादी ने मतदान किया। यून सुक-योल (Yoon Suk-yeol) यून सुक-योल का जन्म सियोल में हुआ था और उन्होंने सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी। राष्ट्रपति मून जे-इन के तहत, यून ने 2019 से 2021 तक दक्षिण कोरिया के प्रासीक्यूटर जनरल के रूप में कार्य किया। दक्षिण कोरिया के मुख्य अभियोजक के रूप में, उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हे को दोषी ठहराने में भी प्रमुख भूमिका निभाई। वे 10 मई 2022 को दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। यून सुक-योल की विदेश नीति यून, राष्ट्रपति मून जे-इन की तुलना में, विदेश नीति के मामले में अधिक आक्रामक हैं। राष्ट्रपति मून...