Posts

Showing posts with the label मोदीसरकार

सरकार को करना है पंडितों की कश्मीर वापसी के समय का फैसला : सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह

Image
सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह. नई दिल्ली: कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की वापसी कब तक हो पाएगी इसका अंतिम फैसला सरकार को करना है लेकिन वहां के हालात को बेहतर बनाने में सीआरपीएफ समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां जुटी हैं. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के डीजी कुलदीप सिंह ने आज यह बात कही. उन्होंने कहा कि कश्मीर के अब हालात काफी सुधर रहे हैं. खासकर अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई है.   यह भी पढ़ें कुलदीप सिंह ने कहा कि पिछले एक साल में जम्मू कश्मीर में 91 इनकांउटरों में 175 आतंकी मारे गए हैं. 183 आतंकी पकड़े भी गए हैं. दो आतंकियों ने सरेंडर किया है. डीजी ने यह भी कहा कि सीआरपीएफ के कुछ कैंप उन पंडितों के घर पर जरूर हैं जो 90 के दशक में घाटी छोड़कर चले गए थे. अगर वे कहेंगे तो सीआरपीएफ उनके घर खाली कर देगा.  इस बार सीआरपीएफ का 83 वां स्थापना दिवस 19 मार्च को पहली बार जम्मू में मनाया जाएगा. इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे.  फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' सीआरपीएफ के जवानों को दिखाने के विषय पर कुलदीप सिंह ने कहा कि अभी तक इसको लेकर कोई अं...

मोदी सरकार को घेरने के लिए चुनावी राज्यों में संवाददाता सम्मेलन करेगी कांग्रेस

Image
कांग्रेस ने ‘आमदनी न हुई दोगुनी, दर्द सौ गुना' शीर्षक से एक पुस्तिका भी तैयार की है नई दिल्ली: कांग्रेस ने किसानों की ‘बदहाली', बेरोजगारी, आर्थिक तंगी, महंगाई और आंतरिक सुरक्षा की स्थिति प्रमुख मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए बुधवार से चुनावी राज्यों में संवाददाता सम्मेलनों का आयोजन करेगी. पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा के अनुसार, इस कड़ी में सबसे पहले बुधवार को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में किसानों से जुड़े विषयों पर मीडिया से बात करेंगे. यह भी पढ़ें कांग्रेस ने दिखावे के लिए नहीं, बल्कि देश के विकास के लिए ठोस कदम उठाए : प्रियंका गांधी पार्टी ने ‘आमदनी न हुई दोगुनी, दर्द सौ गुना' शीर्षक से एक पुस्तिका भी तैयार की है, जिसमें विभन्न फसलों पर समर्थन मूल्य में संप्रग सरकार की तुलना में मोदी सरकार में ‘बहुत कम बढ़ोतरी' होने समेत कई मुद्दों का उल्लेख किया गया है. झा ने कहा, ‘‘केंद्र में बैठी भाजपा सरकार और राज्यों में डबल इंजन के नाम पर चल रही उसकी सरकारों की वास्तविकता अब जनता के समक्ष उजागर हो चुकी है...