Posts

Showing posts with the label कोरोनावायरसइनइंडिया

चंडीगढ़ भी बना 'मास्क फ्री', नहीं लगेगा जुर्माना; प्रशासन ने हटाई कोरोना से जुड़ी सारी पाबंदियां

Image
अब सार्वजनिक और कार्य स्थलों पर फेस मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाए. चंडीगढ़: COVID-19:  चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना वायरस के मामलों में जारी गिरावट के बीच सोमवार को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने सहित सभी शेष COVID-19 प्रतिबंध हटा दिए हैं. आदेश के अनुसार, अब से सार्वजनिक या कार्यस्थलों पर फेस मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा. हालांकि, प्रशासन ने लोगों को फेस मास्क पहनने, हाथ की स्वच्छता और सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी है और लोगों से कहा है कि वो सभी कोरोना के नियमों का पालन करें. यह भी पढ़ें जारी किए गए आदेश में प्रशासन की ओर से कहा गया है कि "आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 22 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सभी शेष आदेशों / दिशानिर्देशों को तत्काल वापस ले लिया गया है. जिसके साथ ही सार्वजनिक / कार्य स्थलों पर फेस मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा. हालांकि, आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे COVID के उचित व्यवहार का पालन करें. जिसमें फेस मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता और सामाजिक दूरी बनाए रखना शामिल है. बता दें...

कोरोनावायरस अपडेट : भारत में COVID19 केसों में 10.6 फीसदी कमी, पिछले 24 घंटे में 1,270 नए मामले

Image
Corona News: पिछले 24 घंटे में इस वायरस से कुल 31 लोगों की मौत हुई है. नई दिल्ली: COVID-19 अपडेट : भारत में  कोरोनावायरस  के नए केसों में लगातार कमी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटे में 10.6 फीसदी कमी के साथ 1,270 नए मामले दर्ज किए गए हैं. एक दिन पहले कोरोना के 15,00 मामले सामने आए थे. वहीं नए मामलों के साथ ही देश में अब कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्‍या बढ़कर 4,30,20,723 हो गई है. जबकि पिछले 24 घंटे में इस वायरस से कुल 31 लोगों की मौत हुई है. देश में अब कोरोना से होने वाली मौतों की कुल संख्‍या 5,21,035 पहुंच गई है. यह भी पढ़ें 1,567 लोगों ने दी मात सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,567 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है और अब तक देश में कुल 42,483,829 लोग कोरोना वायरस से सही हो चुके हैं. रिकवरी रेट फिलहाल 98.75% है. वहीं इस समय देश में कोविड के कुल 15, 859 एक्टिव केस हैं. यानी बेहद ही कम एक्टिव केस देश में अब रह गए हैं. तेजी से लगाई जा रही है वैक्सीन राष्‍ट्रव्‍यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 1,83,26,35,673 करोड़ वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है. पिछले 24...