Covaxin लगवाने के बाद न पैरासिटामॉल और न ही दर्द निवारक दवा की जरूरत: Bharat Biotech
देश में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को Covaxinका ही टीका लगाया जा रहा है (प्रतीकात्मक फोटो) हैदराबाद: कोविड रोधी टीका ‘कोवैक्सीन (covaxin)' की निर्माता भारत बायोटेक (Bharat Biotech)ने बुधवार को कहा कि उसका टीका लगवाने के बाद न तो पेरासिटामॉल लेने और न ही कोई दर्द निवारक दवा लेने की सलाह दी गई है. भारत बायोटेक ने ट्विटर पर कहा, “ हमें फीडबैक मिला है कि कुछ टीकाकरण केंद्र, बच्चों को कोवैक्सीन की खुराक लगाने के बाद पैरासिटामॉल 500 एमजी लेने को कह रहे हैं.” कंपनी ने स्पष्ट किया कि कोवैक्सीन टीका लगवाने के बाद न पैरासिटामॉल और न ही किसी दर्द निवारक दवा को लेने की सलाह दी जाती है. #bharatbiotech #covaxin #covid #covid19vacccine #immunization #vaccination #childrensafety #clinicaltrials #vaccinatedandhappy pic.twitter.com/Pri0u0UlFe
— BharatBiotech (@BharatBiotech) January 5, 2022 यह भी पढ़ें टीका निर्माता कंपनी ने कहा कि 30 हजार से ज्यादा लोगों पर किए गए क्लीनिकल परीक्षण के दौरान करीब 10-20 फीसदी लोगों ने दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी थी लेकिन उनके दुष्प्रभाव हल्के थे और एक-दो...