Posts

Showing posts with the label पंजाबविधानसभाचुनाव2022

'बिना ठोस निर्णय लिए कुछ महान हासिल नहीं होता', राहुल गांधी के दौरे से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने दिए बड़े संकेत

Image
नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress)  में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही खींचतान के बीच प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दौरे से पहले बड़ा संकेत देते हुए साफ कहा है कि बिना ठोस निर्णय लिए कुछ भी महान चीजें हासिल नहीं हो सकती हैं. हालांकि, उन्होंने लिखा है कि उनका (राहुल गांधी का) जो भी फैसला होगा, हम सभी मानेंगे. सिद्धू को भी सीएम पद का बड़ा दावेदार माना जा रहा है. यह भी पढ़ें राहुल गांधी आज लुधियाना में होंगे. इस मौके पर वह राज्य में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान करेंगे. उनकी यात्रा से पहले सिद्धू ने आज सुबह ट्वीट किया है, "बिना किसी निर्णय के कभी भी कुछ भी महान हासिल नहीं होता है... पंजाब को स्पष्टता देने आ रहे हमारे अग्रणी प्रकाशपुंज राहुल जी का हार्दिक स्वागत… हम सभी उनके फैसले का पालन करेंगे!!!" Nothing great was ever achieved without an act of decision …. Warm welcome to our leading light Rahul Ji , who comes to give clarity to Punjab …. All will abide by his decision ...

Punjab Polls 2022: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह

Image
जनरल जे जे सिंह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं चंडीगढ़ : पूर्व सेना प्रमुख जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह (JJ Singh) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP)में शामिल हो गए. पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. शेखावत ने भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर जनरल सिंह का पार्टी में स्वागत किया. पूर्व सेना प्रमुख ने साल 2018 में शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़ दिया था.जनरल सिंह 2017 में अकाली दल में शामिल हुए थे. उन्होंने पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था. इस दौरान उन्हें अमरिंदर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/punjab-polls-2022-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a5%82/?feed_id=8335&...

क्या भगवंत मान होंगे पंजाब में AAP के CM उम्मीदवार, इन कारणों से माने जा रहे मजबूत दावेदार..

Image
केजरीवाल के करीबी भगवंत मान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाते हैं.मान 2014 में आम आदमी पार्टी से जुड़े और संगरूर से लोकसभा चुनाव जीते. 2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 4 लोकसभा सीट जीती जो सभी पंजाब से थीं.आगे चलकर 4 में से दो सांसद मनमुटाव के चलते पार्टी से अलग हो गए लेकिन भगवंत मान के बारे में कभी ऐसी कोई खबर नहीं आई. 2017 में पंजाब में विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में बहुत उथल-पुथल हुई.  बहुत से लोगों ने पार्टी छोड़ी लेकिन भगवंत मान हमेशा केजरीवाल के साथ बने रहे बठिंडा में पीएम की सुरक्षा में चूक, बीजेपी ने कहा- सीएम चन्नी ने फोन पर बात करने से मना किया 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए भी केजरीवाल ने मान को बिल्कुल अपने साथ रखा और हर मंच पर दोनों साथ ही दिखाई दिए.सबसे खास तस्वीर तब नजर आई जब पटियाला में हो रही शांति यात्रा के दौरान पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक, केजरीवाल के आगे-पीछे कुछ दूरी बनाकर चल रहे थे लेकिन केवल मान ही थे जो केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रह...

'पीएम की सुरक्षा में चूक अस्‍वीकार्य' : पंजाब के प्रमुख कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना

Image
सुनील जाखड़ ने 'सुरक्षा चूक' मामले में एक ट्वीट करके अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है पंजाब के कद्दावर कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar)ने पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान 'गंभीर सुरक्षा चूक' को लेकर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है.   गौरतलब है कि पीएम के सुरक्षा काफिले के करीब 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहने के मामले में राज्‍य में सत्‍तारूढ़ पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने एक ट्वीट में लिखा, 'आज जो कुछ हुआ वह स्‍वीकार्य नहीं है. यह पंजाबियत के खिलाफ है. देश के प्रधानमंत्री को फिरोजपुर में बीजेपी की एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जाना चाहिए था. लोकतंत्र इसी तरह काम करता है.'  यह भी पढ़ें 'आपको पद छोड़ देना चाहिए' : पीएम की सुरक्षा चूक पर कैप्टन अमरिंदर का सीएम चन्नी पर निशाना गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए थे जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरु...