Posts

Showing posts with the label पंजाबमेंविधानसभाचुनाव2022

पंजाब में वोटिंग आंकड़े में 'बड़ा' बदलाव, AAP के जनाधार वाले इलाकों में वोटिंग प्रतिशत गिरा

Image
पंजाब में 20 फरवरी को एक ही चरण में वोट डाले गए चंडीगढ़ : Punjab polls 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार वोटिंग के आंकड़े, चुनाव आयोग की ओर से कल शाम घोषित किए गए संभावित आंकड़ों से करीब  4.3% अधिक है. रविवार की वोटिंग का शुरुआती आंकड़ा कल शाम को 65.32% बताया गया था लेकिन आज इस आंकड़े को संशोधित कर 69.65% किया गया है. वर्ष 2007 के बाद से यह वोटिंग का सबसे कम प्रतिशत है. इसके साथ ही वोटिंग के संभावित (Tentative)और अंतिम आंकड़े  (Final voting figures)का अंतर भी काफी अधिक है. सामान्‍यत: वोटिंग के आंकड़ों में करीब एक फीसदी का ही  फर्क होता है.   यह भी पढ़ें वोटिंग के आंकड़े यह भी बताते हैं कि जिन क्षेत्रों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी मजबूत आधार होने का दावा करती रही है, वहां वोटिंग का प्रतिशत कम रहा. जिन विधानसभा क्षेत्रों में मौजूदा विधायक 'आप' के हैं, उन सभी सीटों के वोटिंग प्रतिशत में 2.3 से 9  प्रतिशत तक की कमी देखने में आई है. तलवंडी साबो, जहां से बलजिंदर कौर मौजूदा विधायक हैं, में वोटिंग का प्रतिशत 86 से गिरकर 83.70%  पर आ गया. कोटकापुर में यह 4 फीसदी कम हुआ...