कर्नाटक की दिशांक एप्प (Dishaank App) : मुख्य बिंदु
First Published: March 18, 2022 | Last Updated:March 18, 2022 दिशांक कर्नाटक द्वारा विकसित एक एप्लिकेशन है जो भूमि रिकॉर्ड तक आसान पहुंच सुनिश्चित करता है। दिशांक एप्प (Dishaank App) कर्नाटक के राजस्व विभाग की Survey Settlement and Land Records (SSLR) इकाई दिशांक नामक एप्प के माध्यम से मूल भूमि रिकॉर्ड की आसान उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है। दिशांक एप्प को Karnataka State Remote Sensing Applications Center (KSRSAC) के भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) कार्यक्रम के तहत विकसित किया गया है। डिजीटल, स्कैन और भू-संदर्भित मानचित्रों की उपलब्धता ने एप्प को बनाना आसान बना दिया है। एप्प पर उपलब्ध डेटा दिशांक एप्प भूमि के बारे में जानकारी प्रदान करती है, जिसमें भूमि मालिक का नाम, भूमि की सीमा, स्वामित्व का प्रकार, भूमि का प्रकार, मुकदमेबाजी, भूमि श्रेणी और भूमि पर किए जा रहे किसी भी अन्य सक्रिय लेनदेन शामिल हैं। दिशांक के फायदे ‘भूमि’ डेटाबेस में दर्ज भूमि के बारे में जानकारी का नागरिक आसानी से लाभ उठा सकते हैं। इससे भूमि विवादों को कम करने में मदद मिलेगी और भूमि...