Posts

Showing posts with the label परयजन

महाराष्ट्र जीन बैंक परियोजना (Maharashtra Gene Bank Project) क्या है?

Image
First Published: May 3, 2022 | Last Updated:May 3, 2022 हाल ही में, महाराष्ट्र कैबिनेट ने भारत में अपनी तरह की पहली परियोजना ‘महाराष्ट्र जीन बैंक’ (Maharashtra Gene Bank) को मंजूरी दी। महाराष्ट्र जीन बैंक परियोजना का उद्देश्य महाराष्ट्र में समुद्री विविधता, स्थानीय फसलों के बीज और पशु विविधता सहित आनुवंशिक संसाधनों का संरक्षण करना। परियोजना के सात विषय  ‘महाराष्ट्र जीन बैंक प्रोजेक्ट’ सात विषयों पर काम करेगा: समुद्री जैव विविधता स्थानीय फसल/बीज की किस्में देशी मवेशियों की नस्लें मीठे पानी की जैव विविधता घास के मैदान, झाड़-झंखाड़ और पशु चरने वाली भूमि जैव विविधता वन अधिकार के तहत क्षेत्रों के लिए संरक्षण और प्रबंधन योजना वन क्षेत्रों का कायाकल्प। परियोजना के तहत कितना खर्च होगा? अगले पांच वर्षों में इन सात फोकस क्षेत्रों पर ₹172.39 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। परियोजना के तहत प्रमुख गतिविधियां क्या हैं? स्वदेशी ज्ञान संसाधनों का दोहन किया जाएगा। प्रजातियों और स्थानीय समुदायों के ज्ञान को अच्छी तरह से प्रलेखित किया जाएगा। आनुवंशिक और आणविक ...

स्त्री मनोरक्षा परियोजना (Stree Manoraksha Project) क्या है?

Image
First Published: March 4, 2022 | Last Updated:March 4, 2022 महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा NIMHANS बेंगलुरु के सहयोग से ‘स्त्री मनोरक्षा परियोजना’ (Stree Manoraksha Project) शुरू की गई है। यह पूरे भारत में महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के उद्देश्य से शुरू किया गया है। मुख्य बिंदु  यह परियोजना OSC (One-Stop Center) के पदाधिकारियों के क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित करेगी। कोविड अवधि के दौरान वन स्टॉप सेंटर्स ने बेहतरीन काम किया है। वर्तमान में देश में 700 OSC कार्यरत हैं। वन-स्टॉप सेंटर में महिलाएं चिकित्सा, कानूनी और आपराधिक मुद्दों पर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि इसे समझना आसान हो जाए। NIMHANS द्वारा एक वेबसाइट भी बनाई गई है जिसमें प्रशिक्षण के संबंध में काफी जानकारी है। परियोजना के बारे में यह परियोजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की अनुमानित आवश्यकताओं के आधार पर दो प्रारूपों में लागू की जाएगी। एक प्रारूप के तहत सुरक्षा गार्ड, रसोइया, सहायक, केस वर्कर, परामर्शदा...

अपर भद्रा परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा किया गया

Image
First Published: February 21, 2022 | Last Updated:February 21, 2022 16 फरवरी, 2022 को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने घोषणा की कि केंद्र सरकार की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने “ऊपरी भद्रा परियोजना” को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिया है। मुख्य बिंदु  यह राष्ट्रीय दर्जा पाने वाली कर्नाटक की यह पहली परियोजना है। राष्ट्रीय परियोजना का यह दर्जा मध्य कर्नाटक के सिंचाई परिदृश्य को बदल देगा। इससे राज्य को केंद्र से 12,500 करोड़ रुपये प्राप्त करने में मदद मिलेगी। अप्पर भद्रा परियोजना ( Upper Bhadra Project) यह परियोजना चित्रदुर्ग, चिक्कमगलुरु, दावणगेरे और तुमकुरु के सूखाग्रस्त जिलों में सूक्ष्म सिंचाई के माध्यम से 2,25,515 हेक्टेयर सिंचाई के उद्देश्य से शुरू की गई थी। यह परियोजना चित्रदुर्ग और तुमकुरु शाखा नहरों के माध्यम से तीन जिलों के सूखा प्रवण तालुकों के तहत 367 टैंकों को भरेगी। यह परियोजना खरीफ मौसम में स्थायी सिंचाई सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। ऊपरी भद्रा परियोजना विश्वेश्वरैया जल निगम लिमिटेड द्वारा शुरू की जा रही है। यह क...

GAIL ने प्राकृतिक गैस प्रणाली में हाइड्रोजन सम्मिश्रण के लिए भारत की पहली परियोजना लांच की

Image
First Published: February 4, 2022 | Last Updated:February 3, 2022 गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने इंदौर, मध्य प्रदेश में प्राकृतिक गैस प्रणाली में हाइड्रोजन को मिलाने के लिए भारत की अपनी तरह की पहली परियोजना शुरू की है। मुख्य बिंदु  हाइड्रोजन मिश्रित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति अवंतिका गैस लिमिटेड को की जाएगी, जो HPCL के साथ गेल की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है। यह इंदौर में कार्यरत्त है। गेल ने राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन (National Hydrogen Mission) के अनुरूप “हाइड्रोजन सम्मिश्रण कार्यक्रम” (hydrogen blending programme) शुरू किया है। हाइड्रोजन सम्मिश्रण कार्यक्रम को सिटी गैस वितरण (City Gas Distribution – CGD) नेटवर्क में सम्मिश्रण हाइड्रोजन की तकनीकी-व्यावसायिक व्यवहार्यता स्थापित करने के लिए एक पायलट परियोजना के रूप में शुरू किया गया था। यह परियोजना हाइड्रोजन आधारित और कार्बन न्यूट्रल भविष्य की दिशा में भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Injection of Grey Hydrogen गेल द्वारा सिटी गेट स्टेशन, इंदौर में Injection of Grey Hydrogen शुरू किया गया...