Posts

Showing posts with the label पवर

45 साल तक स्पेस डेटा भेजने वाले Voyager स्पेस क्राफ्ट की पावर हो रही खत्म, NASA ने जताया साथ छूटने का दुख!

Image
नासा ने 45 साल पहले जो स्पेस क्राफ्ट अंतरिक्ष में छोड़े थे, अब उनका सफर जल्द ही थम जाएगा क्योंकि स्पेस क्राफ्ट की पावर खत्म होने वाली है। इन्हें वोयेजर (Voyager) स्पेस क्राफ्ट के नाम से जाना जाता है जो आज से 44.5 साल पहले अंतरिक्ष में स्थापित किए गए थे। उस वक्त नासा ने जुड़वां स्पेस क्राफ्ट पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए थे। अब दोनों ही स्पेस क्राफ्ट पावर शॉर्टेज के चलते बंद होने वाले हैं।  NASA ने एक रिपोर्ट में बताया है कि उसने 1977 में Voyager स्पेस व्हीकल 1 और व्हीकल 2 को अंतरिक्ष में छोड़ा था। इनमें से व्हीकल 1 अपनी मियाद से बहुत ज्यादा चल चुका है। नासा का कहना है कि जितने साल यह व्हीकल चल पाया है उतना मानव के द्वारा बनाया गया कोई और दूसरा स्पेस व्हीकल नहीं चला है। लेकिन जल्द ही यह व्हीकल इतिहास बन जाएगा। साइंटिफिक अमेरिकन (Scientific American) की रिपोर्ट कहती है कि अब व्हीकल का सफर खत्म होने का समय आ गया है और जल्द ही यह अलविदा कह देगा।  जॉन हॉकिंस यूनिवर्सिटी के राल्फ मैकनट रिपोर्ट में कहते हैं, "इस बात को बीते साढ़े 44 साल हो चुके हैं। व्हीकल की जितनी वारंटी हमने दी ...

भारत सरकार ने पावर फाउंडेशन (Power Foundation) की स्थापना की

Image
First Published: March 15, 2022 | Last Updated:March 15, 2022 पावर फाउंडेशन बिजली और संबद्ध क्षेत्रों के लिए सरकार द्वारा स्थापित एक नीति वकालत सोसाइटी है। पावर फाउंडेशन की स्थापना पावर फाउंडेशन बिजली मंत्रालय के तत्वावधान में गठित एक सोसायटी है। यह NTPC, Powergrid, REC, PFC, NHPC, THDC, NEEPCO और SJVN जैसे प्रमुख बिजली क्षेत्र के CPSEs द्वारा सोसायटी अधिनियम के तहत पंजीकृत है। पावर फाउंडेशन की संरचना पावर फाउंडेशन के अध्यक्ष आर.के. सिंह, बिजली और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हैं। एक खोज-व-चयन समिति ने पूर्व बिजली सचिव संजीव नंदन सहाय को पावर फाउंडेशन के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया। पावर फाउंडेशन के कार्य पावर फाउंडेशन का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों की ओर परिवर्तन में भारत की सहायता करना है। यह राज्य सरकारों और व्यवसायों को अत्याधुनिक अनुसंधान में मदद करेगा। यह एक नीति वकालत निकाय के रूप में कार्य करेगा और राज्यों को सभी के लिए स्थायी ऊर्जा प्रदान करने में मदद करने के लिए डेटा, नीति सिफारिशें और वास्तविक दुनिया के समाधान प्रदान करेगा। भारत...