कोरोना के खिलाफ हम जरूर जीतेंगे, Omicron नई चुनौती बनकर सामने आया : मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में PM
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ओमिक्रॉन नई चुनौती बनकर सामने आया है लेकन कोरोना के खिलाफ जंग में हम जरूर जीतेंगे. उन्होंने कहा कि Omicron को लेकर जो संशय की स्थिति थी वह अब नहीं है. अमेरिका में 14 lakh नए मामले हर रोज सामने आ रहे हैं, ऐसे में हमें सतर्क रहना है सावधान रहना है. लेकन इसके साथ ही यह भी घबराए नहीं,इसका भी हमें ध्यान रखना होगा. त्योहारों के इस मौसम में राज्य सरकारों की अलर्टनेस कम नहीं होनी चाहिए.मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने यह विचार व्यक्त किए.पीएम ने कहा कि हमें कोरोना के किसी भी नए वेरिएंट के आने से पहले उसकी तैयारी करनी होगी. यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐहतियाती डोज (Precautionary Dose) जितनी जल्दी होगा हेल्थ केयर सिस्टम उतना ही मजबूत होगा. टीकाकरण के खिलाफ किसी भी भ्रम की स्थिति को उत्पन्न नहीं होने देना है. हमारे पास कोरोनावायरस लड़ने का 2 साल का अनुभव है. लोगों की आजीविका का कम से कम नुकसान हो और अर्थव्यवस्था की गति बनी रहे. उन्होंने कहा कि कोई भी रणनीति बनाते समय हम इन बातों को जरूर ध्यान में रखें यह बहुत आवश्य...