कल वापसी करेगा Boeing का स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट, देख सकेंगे लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट
नासा (Nasa) और बोइंग (Boeing) ने हाल ही में बोइंग के पहले अंतरिक्ष मिशन, ‘स्टारलाइनर कैप्सूल' को लॉन्च किया था। यह मानवरहित स्पेसक्राफ्ट 25 मई को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अनडॉक करने के लिए तैयार है और न्यू मैक्सिको में वाइट सैंड्स मिसाइल रेंज में लैंड करते ही पृथ्वी पर लौट आएगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने इस स्पेसक्राफ्ट की वापसी के लाइव टेलिकास्ट की व्यवस्था की है। बताया जाता है कि यह स्पेसक्राफ्ट भारतीय समय के अनुसार बुधवार रात 12:06 बजे स्पेस स्टेशन से उतरेगा। स्टारलाइनर को 19 मई को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लॉन्च किया गया था। इसने अगले दिन ISS पर डॉक कर लिया था। स्पेस स्टेशन पर इस स्पेसक्राफ्ट ने अपने कॉम्पिटीटर और एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन शिप के बगल में डॉक किया गया था। ऐसा पहली बार हुआ जब नासा के दो कमर्शल क्रू कॉन्ट्रैक्टर के पास स्पेस स्टेशन से जुड़े कैप्सूल थे। स्टारलाइनर में कोई अंतरिक्ष यात्री नहीं था और इसे भविष्य में ISS से लोगों को लाने और ले जाने के लिए बनाया गया है। हालांकि इस स्पेसक्राफ्ट ने हाल ही ...