Posts

Showing posts with the label Delhipollutionlatestupdate

प्रदूषण से दिल्ली के बाजार और पर्यटन स्थलों पर जाने वालों की संख्या में आई कमी : स्टडी

Image
प्रदूषण से दिल्ली के बाजार और पर्यटन स्थलों पर जाने वालों की संख्या में आई कमी नई दिल्ली : दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने से बाजार, वाणिज्यिक और पर्यटन स्थलों पर जाने वाले लोगों की तादाद 33 प्रतिशत तक कम हुई है. एक नए अध्ययन में यह जानकारी सामने आई.  जलवायु तकनीक पर काम करने वाली स्टार्टअप कंपनी ‘ब्लू स्काई एनालिटिक्स' और डेटा एनालिटिक्स कंपनी ‘नियर' ने, नयी दिल्ली के लोकप्रिय खरीदारी, वाणिज्यिक और पर्यटन स्थलों- करोल बाग, लोधी गार्डन्स और कनाट प्लेस में जाने वाले लोगों की संख्या पर पड़ने वाले प्रदूषण के उच्च स्तर के प्रभाव का अध्ययन किया है. यह अध्ययन अक्टूबर 2019 से मार्च 2020 के बीच छह महीने के दौरान किया गया. इस अवधि को हफ्तों में बांटा गया और अध्ययन में ‘पहला हफ्ता' एक अक्टूबर 2019 से लिया गया. अनुसंधानकर्ताओं ने ब्लू स्काई एनालिटिक्स द्वारा मुहैया कराए गए वायु गुणवत्ता के आंकड़े के साथ बढ़ते हुए प्रदूषण के स्तर की तुलना उक्त स्थलों पर जाने वाले लोगों की संख्या से की. Weather Updates: अभी कड़ाके की ठंड से नहीं मिलेगी राहत, अगले 24 घंटे में शीतलहर और बारिश से इन ...