Posts

Showing posts with the label कपन

तारों को भी लगते हैं झटके! सुनामी जैसा कंपन‍ बिगाड़ सकता है उनका आकार

Image
हमारी आकाशगंगा यानी मिल्‍की-वे में मौजूद तारे भी ‘कंपन' का अनुभव करते हैं। यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन फैक्‍ट है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि आकाशगंगा में स्थित तारे (या ग्रह) ‘स्टारक्वेक' को एक्‍सपीरियंस करते हैं। जैसे पृथ्‍वी पर सुनामी आती है, वैसा ही कुछ अभास तारों में भी होता है। दावा तो यह भी है कि ये स्टारक्वेक इतने पावरफुल हैं कि किसी तारे का आकार भी बदल सकते हैं। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के मिल्की वे-मैपिंग गैया मिशन द्वारा यह खोज की गई है।  इस खोज तक पहुंचने में गैया स्‍पेस ऑब्‍जर्वेट्री द्वारा जुटाए गए डेटा की अहम भूमिका रही। इस ऑब्‍जर्वेट्री ने लगभग दो अरब सितारों के आंकड़े जुटाए थे, जिनके आधार पर यह खोज की गई है। यूरोपीय स्‍पेस एजेंसी की ओर से बताया गया है कि पहले भी ऑब्‍जर्वेट्री को तारों में कंपन का पता चलता था। तारों में यह कंपन उनके आकार को बनाए रखने के लिए होता था। अब जिन कंपनों के बारे में पता चला है, वह सुनामी की तरह हैं।  इस ऑब्‍जर्वेशन से खगोलविदों को हमारी आकाशगंगा की संरचना का पुनर्निर्माण करने में मदद मिलेगी। वह पता लगा पाएंगे कि अरबों ...

अमेरिकी कंपनी ने दिखाया हाइपरसोनिक व्‍हीकल, दुनिया के सबसे बड़े एयरप्‍लेन से होगा लॉन्‍च

Image
एक अमेरिकी एयरोस्‍पेस कंपनी है स्ट्रैटोलांच (Stratolaunch)। यह हाई-स्‍पीड फ्लाइट टेस्‍ट सर्विसेज के लिए जानी जाती है। स्ट्रैटोलांच ने अबतक के सबसे बड़े हवाई जहाज ‘Roc कैरियर एयरक्राफ्ट' की पांचवीं उड़ान पूरी कर ली है और अब यह कंपनी एक हाइपरसोनिक व्‍हीकल (Talon-A) की टेस्टिंग के लिए तैयार है। इसे Roc कैरियर एयरक्राफ्ट से लॉन्‍च किया जाएगा। इस व्‍हीकल के बारे में सबसे पहले साल 2020 में सुना गया था। बताया जाता है कि इस हाइपरसोनिक व्‍हीकल को 35,000 फीट (10,668 मीटर) की ऊंचाई पर दुनिया के सबसे बड़े पंखों वाले Roc एयरक्राफ्ट से छोड़ा जाएगा। Roc एयरक्राफ्ट को भी स्ट्रैटोलांच ने ही डेवलप किया है।  हाल ही में कंपनी ने बताया है कि उसने Talon-A टेस्‍ट व्‍हीकल का स्‍ट्रक्‍चर पूरा कर लिया है। इसे TA-0 के रूप में जाना जाता है। space.com की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने बताया है कि TA-0 की सेपरेशन टेस्टिंग को पूरा करने के बाद कंपनी अपने इस पहले हाइपरसोनिक टेस्‍ट व्‍हीकल की उड़ान पर काम शुरू करेगी। स्ट्रैटोलांच के मुताबिक कंपनी ने एक तीसरे व्‍हीकल TA-2 का निर्माण भी शुरू कर दिया है। यह पहला रीयू...

रॉकेट में आई ‘खराबी’, Jeff Bezos की कंपनी ब्लू ओरिजिन की 5वीं टूरिस्‍ट स्‍पेस फ्लाइट कैंसल

Image
अंतरिक्ष की उड़ान अब सिर्फ रिसर्च तक सीमित नहीं है। यह नई दुनिया का टूरिस्‍ट प्‍लेस बन रही है, जिसके जरिए लोग स्‍पेस का सफर कर रहे हैं। हालांकि अभी यह काफी महंगा टूरिज्‍म है। पिछले महीने हमने स्‍पेसएक्‍स के रॉकेट पर सवार होकर तीन यात्रियों को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) की उड़ान भरते हुए और वहां से सफलतापूर्वक पृथ्‍वी पर लैंड करते हुए देखा था। Axiom Space ने इस मिशन को तैयार किया था और हरेक अंतरिक्ष यात्री को 420 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे। अरबपति जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) भी स्‍पेस फ्लाइट संचालित करती है। कल इसकी पांचवीं ह्यूमन स्‍पेस फ्लाइट प्रस्‍तावित थी, जिसमें अब देरी हो गई है।  जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की कंपनी अपने न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्‍हीकल के अगले मिशन ‘NS-21' के लॉन्च का लक्ष्य बना रही थी। रिपोर्टों के अनुसार, अब इस प्‍लान को टाल दिया गया है। न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्‍हीकल एक रॉकेट है, जिसे ब्‍लू ओरिज‍िन ने बनाया है। न्यू शेपर्ड सबऑर्बिटल व्‍हीकल में एक रॉकेट और एक कैप्सूल होता है। इन दोनों को ही दोबारा इस्‍तेमाल किया जा सकता है।  ब्लू ओरिजिन...

जल शक्ति अभियान: कैच द रेन कैंपेन- 2022 लांच किया गया

Image
First Published: March 31, 2022 | Last Updated:March 31, 2022 जल शक्ति अभियान: कैच द रेन कैंपेन- 2022 (Jal Shakti Abhiyan: Catch the Rain Campaign) की शुरुआत 29 मार्च 2022 को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने की। अभियान का उद्देश्य  यह अभियान मणिपुर के सभी चिन्हित जल-तनावग्रस्त जिलों और ब्लॉकों में जल संरक्षण के विभिन्न उपायों को तेज करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। अभियान का नोडल विभाग इस अभियान का नोडल विभाग राज्य जल संसाधन विभाग है। वह इस अभियान को चलाने के लिए जिम्मेदार होगा। इस अभियान के तहत क्या किया जाएगा? इस अभियान के तहत, राज्य के जिलों में कई जल शक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे। ये केंद्र जल संरक्षण तकनीकों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ज्ञान केंद्र के रूप में भी काम करेंगे। इस अभियान के दौरान झरनों और झरनों की मैपिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। मैप किए गए स्प्रिंग्स और स्प्रिंग शेड का कायाकल्प किया जाएगा और उन्हें ठीक से प्रबंधित किया जाएगा। यह अभियान 30 नवंबर 2022 तक लागू रहेगा।   साथ ही, राज्य भर के सभी स्कूलों, सरका...

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर : ब्रिटिश कंपनी वनवेब ने रूस के बैकोनूर से सैटेलाइट लॉन्‍च रोके

Image
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का असर अब तमाम प्रोजेक्‍ट्स पर भी दिखाई दे रहा है। ब्रिटिश सैटेलाइट कंपनी वनवेब (OneWeb) ने कजाकिस्तान में रूस के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से सभी लॉन्‍च को सस्‍पेंड करने का फैसला किया है। दरअसल, रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) ने यह गारंटी मांगी थी कि उसकी तकनीक का इस्‍तेमाल सैन्‍य मकसदों के लिए नहीं किया जाएगा। इसके बाद ‘वनवेब' ने अपने सभी लॉन्‍च सस्‍पेंड करने का फैसला किया है। वनवेब में हिस्सेदारी रखने वाली ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि वह इस फैसले का समर्थन करती है।   सरकार ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस के हमले की वजह से हम रूसी सहयोग से जुड़ी सभी दूसरे प्रोजेक्‍ट्स में अपनी भागीदारी को रिव्‍यू कर रहे हैं। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस की ओर से रिलीज की गईं तस्वीरों के अनुसार, बुधवार को बैकोनूर कोस्मोड्रोम के एक लॉन्चपैड से 36 वनवेब सैटेलाइट्स को ले जाने वाले सोयुज रॉकेट को हटा दिया गया।  रिपोर्ट के मुताबिक, रोस्कोस्मोस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने बुधवार को कहा कि उनकी एजेंसी चाहती है कि वनवेब इस बात की गारंटी दे कि रूस के खिलाफ उसके...