Posts

Showing posts with the label परव

पीएम मोदी गुरु तेग बहादुर (Guru Tegh Bahadur) के 400वें पर्व को संबोधित करेंगे

Image
First Published: April 19, 2022 | Last Updated:April 19, 2022 देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सिख धर्म के गुरु तेग बहादुर जी (Guru Tegh Bahadur) के 400वें पर्व को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 21 अप्रैल, 2022 को मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम नई दिल्ली के लाल किले में किया जाएगा, इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी एक स्मारकीय डाक टिकट भी जारी करेंगे। गुरु तेग बहादुर (Guru Tegh Bahadur) गुरु तेग बहादुर जी सिक्खों के 9वें गुरु थे। उनका जन्म वर्ष 1621 में अमृतसर में हुआ था। उनके पिताजी गुरु हरगोबिन्द और माताजी नानकी थीं। उनके पिताजी गुरु हरगोबिन्द सिक्खों के 6वें गुरु थे। मुग़ल शासक औरंगजेब ने 1675 गुरु तेग बहादुर को मृत्युदंड की सजा दी थी। दरअसल गुरु तेग बहादुर ने मुगलों के धार्मिक उत्पीडन से कश्मीरी हिन्दुओं की रक्षा की थी। दिल्ली में गुरुद्वारा सीस गंज साहिब और गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब गुरु तेग बहादुर की मृत्यु और अंतिम संस्कार से सम्बंधित है। Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Tags:Guru Tegh Bahadur , Guru Tegh Bahadur Jayanti , Guru Tegh Bahadur Praka...

बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज (Rahul Bajaj) का निधन हुआ

Image
First Published: February 13, 2022 | Last Updated:February 13, 2022 प्रसिद्ध उद्यमी तथा बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का निधन हो गया है। वे 83 वर्ष के थे। वे निमोनिया और हृदय रोग से पीड़ित थे। उन्हें निधन पर राष्टपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया है। मुख्य बिंदु 10 जून 1938 को जन्मे राहुल बजाज ने 50 वर्षों तक बजाज समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में बजाज ऑटो के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया और उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में भी काम किया। राहुल बजाज (Rahul Bajaj) राहुल बजाज का जन्म 10 जून, 1938 को कलकत्ता में हुआ था। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली और हार्वर्ड बिज़नस स्कूल से पढ़ाई की। वे वर्ष 1965 में बजाज ग्रुप में शामिल हुए। उन्होंने बजाज ऑटो के कारोबार को 5 दशकों में 7.5 करोड़ रुपये से 12,000 करोड़ रुपये पहुँचाया। इसमें बजाज चेतक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें वर्ष 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वे 2006 से 2010 के बीच...