ऐसे हालात में कैसे न हो घबराहट'': यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट ने NDTV को सुनाई आपबीती
रूस के हमले के कारण पढ़ाई के लिए यूक्रेन गए स्टूडेंट्स, वहां फंसकर रह गए हैं. इन स्टूडेंट्स की उम्मीद भारत सरकार पर टिकी हुई है और उन्हें उम्मीद है कि भारत सरकार उनकी सुरक्षित 'घरवापसी' का इंतजाम करेगी. संकट के बीच कई भारतीय, यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास भी पहुंचे और वहां अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया. एक भारतीय स्टूडेंट ने बताया कि हमने चार-पांच धमाकों की आवाज सुनी, मेरे कुछ दोस्त रो रहे थे. ऐसे हालत में हमेंं घबराहट कैसे नहीं होगी. 'यूक्रेन के Vinnytsia शहर से एक अन्य छात्र जुनैद ने NDTV से कहा, 'जब मैंने कीव में अपने दोस्तों से बात की तो चार से पांच धमाकों की आवाज सुनी. वे घबराए हुए थे और रो रहे थे.' उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा. हम डरे हुए हैं..' यह भी पढ़ें यूक्रेेन के हालात पर बताते हुए एक अन्य छात्र अनुभव आर्या ने कहा, 'कई लोग ATM पर खड़े हुए हैं. इसके पास ही मेडिकल शॉप है. यहां काफी भीड़ है और कोई कार्ड स्वीकार नहीं कर रहा है. सभी को कैश चाहिए .' इस भारतीय स्टूडेंट ने बताया...