Posts

Showing posts with the label CoronavirusinIndia

Covid-19 Updates : कोरोना के डेली मामलों में लगभग 90% का उछाल, पिछले 24 घंटों में 2,183 नए केस दर्ज

Image
Covid-19 Cases Updates: कोरोना के मामलोंं में दर्ज की गई बढ़ोतरी. नई दिल्ली: Covid-19 Updates : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं. नतीजतन पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में 2,183 केस दर्ज किए गए. 17 अप्रैल 2022 की सुबह आठ बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कल देश में 1,150 मामले सामने आए थे. जबकि इससे पहले 16 अप्रैल को 975 नए मामले सामने आए थे, जबकि 15 अप्रैल को 949 नए मामले सामने आए थे. यह भी पढ़ें ऐसे में ये उछाल लगभग 90 प्रतिशत का है. हाल के दिनों में दिल्ली, यूपी और हरियाणा में कोरोना के मामलों में तेजी आई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 214 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है. वहीं 1985 और लोग बीमारी से ठीक हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल एक्टिव केस 11,542 हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,61,440 परीक्षण किए गए. जिसके बाद अब तक कोरोना के परीक्षणा का आकंडा 83.21 करोड़ की संख्या को छू चुका है. मिजोरम में 61 नए कर्ज दर्ज किए गए. जिसके बाद सकारात्मकता दर 35.26% के उच्च स्...

Covid-19 : तीसरी लहर में अब तक सबसे ज्यादा मौतें, 24 घंटों में 2.35 लाख नए मामले

Image
दैनिक संक्रमण दर 13.39% और साप्ताहिक संक्रमण दर 16.89% है. नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर कम नहीं हो रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 613 लोगों की मौत हुई है. यह आंकड़ा कोरोना की तीसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा है. नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,35,532 नए मामले दर्ज किए गए हैं. कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,08,58,241 हो गयी है. वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या अभी भी  20 लाख से ज्यादा बनी हुई है. अभी 20,04,333 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. कोरोना संक्रमण दर  15.8% से घटकर 13.39%; हो गई है.  यह भी पढ़ें पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3,35,939 लोग ठीक हुए है, इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को मात देने वालों की कुल संख्या 3,83,60,710 पहुंच गई है. देश में अभी कोरोना रिकवरी रेट 93.89% है. दैनिक संक्रमण दर 13.39% और साप्ताहिक संक्रमण दर  16.89% है. पिछले 24 घंटे कोरोना से 871 मौत दर्ज की गई हैं, इसमें केरल का 258 पुराना आंकड़ा जोड़ा गया है. 871 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,93,198 हो गयी है. इस बीच राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान...

भारत के कोविड टीकाकरण अभियान का एक साल पूरा, अब तक दी गई करीब 156.76 करोड़ डोज

Image
केंद्र टीकाकरण अभियान का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में एक डाक टिकट जारी करेगा. नई दिल्ली: कोविड-19 के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान ने रविवार को एक साल पूरा कर लिया. इस पूरे एक साल के दौरान टीके की करीब 156.76 करोड़ खुराकें दी गईं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, करीब 92 प्रतिशत वयस्क आबादी को कम से कम एक खुराक मिल गई है जबकि करीब 68 प्रतिशत का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है. केंद्र टीकाकरण अभियान का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में रविवार दोपहर को एक डाक टिकट जारी करेगा. यह भी पढ़ें अभियान पिछले साल 16 जनवरी से शुरू हुआ था, जब पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की खुराकें दी गईं थी. इसके बाद अग्रिम मोर्चा के कर्मियों के लिए टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ था. कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से शुरू हुआ जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के उन लोगों को टीका लगाया गया जिन्हें अन्य गंभीर बीमारियां थी. अभियान के अगले चरण में 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण एक अप्रैल से शुरू हुआ था. सरकार ने 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण की ...