Posts

Showing posts with the label KarnatakahighCourt

'टहलने तो जाते ही होंगे', हिजाब बैन पर फैसला सुनाने वाले कर्नाटक के चीफ जस्टिस को जान से मारने की धमकी; वकील का दावा

Image
Hijab Row: फैसला सुनाने वाले जज को मिली धमकी बेंगलुरु: कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) के जज को जान से मारने की धमकी मिली है. ये धमकी 15 मार्च को हिजाब (Hijab) पर फैसला सुनाने वाले जज को मिली है. खबर है कि सोशल मीडिया पर धमकी भरा एक वीडियो सामने आया था. वकील उमापति एस ने आरोप लगाया कि उन्हें व्हाट्सएप पर एक वीडियो संदेश मिला. जिसमें मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी (Ritu Raj Awasthi) को "हत्या की धमकी" दी गई थी. यह भी पढ़ें कर्नाटक (Karnataka) के ज्यादातर इलाकों में हिजाब विवाद का मुद्दा बन गया था. जिसके बाद कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हिजाब (Hijab) कोई जरूरी धार्मिक प्रथा नहीं है. वकील ने एनडीटीवी से कहा, "मैं वीडियो और को देखकर चौंक गया था. इसलिए मैंने तुरंत (उच्च न्यायालय) रजिस्ट्रार से संपर्क किया."रजिस्ट्रार को लिखे पत्र में, वकील ने कहा, "मुझे अपने संपर्कों से सुबह 9:45 बजे व्हाट्सएप वीडियो (Whatsapp Video) संदेश मिला, जो कि तमिल भाषा में है. ये भी पढ़ें: Punjab: CM भगवंत मान की अगुवाई में आप विधायकों की मीटिंग आज, वीडियो कांफ्रेंसिंग से जु...

हिजाब पर पाबंदी बरकरार, कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा - 'हिजाब पहनना अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं'

Image
बेंगलुरु: हिजाब विवाद (Hijab Row)  पर कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court) ने अहम फैसला दिया है और कहा है कि हिजाब पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है. इसके साथ ही कोर्ट ने हिजाब पर पाबंदी बरकरार रखी है. हाईकोर्ट की तीन-सदस्यीय खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा, "गणवेश (यूनिफॉर्म) पहनने से विद्यार्थी इनकार नहीं कर सकते." यह भी पढ़ें इसके साथ ही हाईकोर्ट ने मुस्लिम लड़कियों की उस रिट याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें छात्राओं ने कॉलेजों में हिजाब पहनने की अनुमति देने की मांग की थी. कोर्ट ने साफ कहा, "हिजाब पहनना अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है." एक दर्जन मुस्लिम छात्रों सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने अदालत को बताया था कि हिजाब पहनना भारत के संविधान और इस्लाम की आवश्यक प्रथा के तहत एक मौलिक अधिकार की गारंटी है. सुनवाई के ग्यारह दिन बाद हाईकोर्ट ने 25 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सरकार के आदेश के उल्लंघन पर कोई केस नहीं दर्ज किया जाय. मामले में हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ ने पिछले महीने अपनी सुनवाई पूरी कर ली थी...

Hijab Row: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोले-"छात्रों का मूल कार्य है अध्ययन"

Image
हिजाब पर पाबंदी बरकरार बेंगलुरु: हिजाब विवाद (Hijab Row) पर कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court) ने फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि हिजाब पहनना अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है. इसके साथ ही कोर्ट ने हिजाब पर पाबंदी बरकरार रखी है. कोर्ट के इस फैसले का कई नेता समर्थन कर रहे हैं. इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैं कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं. यह भी पढ़ें केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि राज्य और देश को आगे बढ़ना है, सभी को HC के आदेश को मानकर शांति बनाए रखनी है. छात्रों का मूल कार्य अध्ययन करना है. इसलिए इन सब को छोड़कर उन्हें पढ़ना चाहिए और एक होना चाहिए. हिजाब पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जिस मसले पर लेकर हंगामा था वह टॉय  टॉय फुस्स हो गया है. जो लोग हिजाब को लेकर हर हर हंगामा कर रहे थे वह एक षड्यंत्र साजिश से भरपूर हंगामा था. किस तरह से मुस्लिम महिलाओं को शिक्षा से अलग करो. मुख़्तार अब्बास नकवी बोले कि हिजाब पर हिंदुस्तान में प्रतिबंध तो है नही मार्केट में दुक...

कर्नाटक हिजाब विवाद: माथे पर तिलक लगाकर आए छात्र को कॉलेज में प्रवेश करने से रोका

Image
छात्र को बताया गया कि माथे पर तिलक लगाकर कॉलेज आना समस्या पैदा कर सकता है. (प्रतीकात्‍मक फोटो) विजयपुरा (कर्नाटक): Karnataka Hijab Row: कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बीच विजयपुरा शहर के इंडी कस्‍बे में शुक्रवार को माथे पर तिलक लगाकर पहुंचे एक छात्र को कॉलेज परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया और साथ ही उससे तिलक हटाने के लिए कहा गया. कॉलेज के लेक्चरर्स ने उसे गेट पर रोककर कॉलेज में प्रवेश करने से पहले तिलक को हटाने के लिए कहा. छात्र को बताया गया कि माथे पर प्रथागत तिलक लगाकर कॉलेज आना हिजाब और भगवा शॉल की तरह समस्या पैदा कर सकता है. यह भी पढ़ें राज्य में हिजाब विवाद को देखते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश और राज्य सरकार के आदेश के अनुसार हिजाब और भगवा शॉल के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है. हालांकि इन आदेशों में माथे पर तिलक लगाने की मनाही नहीं है.  हिजाब पहनना इस्लाम की जरूरी धार्मिक प्रथा के अंतर्गत नहीं आता : कर्नाटक HC में महाधिवक्‍ता उच्च न्यायालय में राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली मुस्लिम लड़कियों के वकीलों ने सुनवाई के दौरान तर्क दिया था कि हिजाब ...