Posts

Showing posts with the label fireinSecunderabadclub

हैदराबाद : देश के सबसे पुराने क्लबों में शुमार सिकंदराबाद क्लब में आग से मची भीषण तबाही

Image
सिकंदराबाद क्लब में आग से मची भीषण तबाही हैदराबाद: हैदराबाद में रविवार तड़के ऐतिहासिक सिकंदराबाद क्लब भवन में भीषण आग लग गई, जिससे भवन का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पुलिस ने यह जानकारी दी.  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस गश्ती दल ने तड़के करीब सवा तीन बजे भवन से आग की लपटों को उठते देखा और दमकल विभाग को इसके बारे में सूचित किया जिसके बाद सेना के एक दमकल वाहन समेत सात अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. सुबह छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था. यह भी पढ़ें अधिकारी ने कहा कि आग काफी भीषण थी और प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रतीत होता है कि आग शार्ट-सर्किट की वजह से लगी. सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई घटना की तस्वीरों में इमारत पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी हुई दिखाई दे रही है. VIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, Tow वैन में लगी आग, बाल-बाल बचे विमान पर सवार 85 लोग सिकंदराबाद क्लब की वेबसाइट के अनुसार क्लब की स्थापना अंग्रेजों ने 1878 में की थी और यह भारत के सबसे पुराने क्लबों में से एक है. 22 एकड़ परि...