Posts

Showing posts with the label  दिल्ली

विनय कुमार सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल

Image
First Published: May 25, 2022 | Last Updated:May 25, 2022 23 मई 2022 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया। दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त होने से पहले, उन्होंने खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। सक्सेना इस पद के लिए अनिल बैजल की जगह लेंगे। बैजल ने पिछले हफ्ते इस पद से इस्तीफा दे दिया था। मुख्य बिंदु  5 मार्च 2021 को, उन्हें केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय समिति के सदस्यों में से एक के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसका गठन देश की 75वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया था। नवंबर 2020 में, केंद्र सरकार ने उन्हें उच्चाधिकार प्राप्त पद्म पुरस्कार चयन समिति के सदस्य के रूप में नामित किया था। 9 सितंबर 2020 को, उन्हें वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) – हिमालयी जैवसंसाधन प्रौद्योगिकी संस्थान के अनुसंधान परिषद के सदस्य के रूप में चुना गया था। 18 मार्च 2019  को, उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा तीन साल की अवधि के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ...

दिल्ली के शाहीन बाग से करीब 300 करोड़ रुपए की 50 Kg हेरोइन और 30 लाख रुपए बरामद

Image
बरामद की गई हेरोइन की कीमत करीब 300 करोड़ रुपए है.  नई दिल्ली : दिल्ली (Delhi) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotiocs Control Bureau) ने एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. केंद्रीय ड्रग्स एजेंसी ने हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है. वही, एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडीकेट का खुलासा करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. इस ड्रग्स सिंडिकेट (Drugs Syndicate) के तार अफगानिस्तान तालिबान से जुड़े पाए गए है. शाहीन बाग से 50 किलो हेरोइन, 30 लाख कैश, नोट गिनने की मशीन और 47 किलो अन्य ड्रग्स बरामद की गई है. बरामद की गई हेरोइन की कीमत करीब 300 करोड़ रुपए है.  यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80/?feed_id=22562&_unique_id=626bd623e81e2

दिल्ली में 12 साल बाद अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन, गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री पार

Image
नई दिल्ली : उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो अप्रैल में 12 वर्षों में सबसे अधिक है. वहीं, गुरुग्राम तापमान 45 डिग्री पार कर गया, जो अप्रैल महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है. दिल्ली में 18 अप्रैल, 2010 को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था. दिल्ली का अब तक का उच्चतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान (Indian Meteorological Department) विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी के बीच गुरुग्राम का अधिकतम तापमान गुरुवार को 45 डिग्री पार कर गया. गुरुग्राम (Gurugram) में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान अप्रैल महीने में पहली बार इतना पहुंचा है. यह भी पढ़ें बता दें, मौसम विभाग ने आज ही चेतावनी दी थी कि पांच राज्यों में "अब तक की सबसे भीष्ण गर्मी" पड़ेगी. राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और ओडिशा के लिए लू की चेतावनी भी जारी की गई थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान (Rajasthan)  के अधिकांश हिस...

'क्या कोई खाली बैठा है?', सांप्रदायिक हिंसा पर न्यायिक जांच आयोग की मांग वाली अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार

Image
सुप्रीम कोर्ट मे कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा नहीं किया जा सके नई दिल्ली: रामनवमी और हनुमान जंयती के अवसर पर दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई सांप्रदायिक हिंसा की न्यायिक जांच और बुलडोजर न्याय के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. अदालत ने याचिका कर्ता एडवोकेट विशाल तिवारी से कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा न किया जा सके. जस्टिस नागेश्वर राव ने कहा कि आपने मांगा है कि पूर्व CJI की अगुवाई में जांच कराई जाए. क्या कोई खाली बैठा है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसी मांग मत कीजिए जिसे पूरा न किया जा सके. यह भी पढ़ें गौरतलब है कि एडवोकेट विशाल तिवारी ने एक जनहित याचिका दायर कर रामनवमी और हनुमान जंयती के अवसर पर राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुई धार्मिक झड़पों की जांच के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग गठित करने का निर्देश देने की मांग की थी. याचिकाकर्ता ने मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश में "बुलडोजर न्याय" की मनमानी कार्रवाई की जांच के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता क...

14 टीम, 9 बुलडोजर और 1500 पुलिसकर्मी : जहांगीरपुरी में कुछ ऐसे चला बुलडोजर

Image
अवैध निर्माणों को तोड़ने से पहले किसी को कोई नोटिस नहीं दिया गया था. नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुलडोजर चलाए गए और तोड़फोड़ की गई. ये तोड़फोड़ सुबह 9:30 बजे शुरू हुई, जो कि कई घंटों तक चली. हाल ही में दिल्ली के जहांगीरपुरी में दंगे हुए थे. जिसके बाद ये कार्रवाई उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) की तरफ से की गई. इस कार्रवाई के तहत अवैध कब्जे वाली जगहों पर बुलडोजर चलाए गए. आइए विस्तार में जानते हैं कि जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान कब शुरू हुआ और इस दौरान क्या-क्या हुआ. यह भी पढ़ें कितने बजे तक की गई तोड़फोड़ उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान आज सुबह 9:30 बजे शुरू कर दिया था. जो कि करीब 12 बजे तक चला. यानी कुल ढाई घंटे ये अभियान चलाया गया और तोड़फोड़ की गई. इस दौरान मौके पर एमसीडी की 14 टीम भी मौजूद थीं. साथ ही दिल्ली पुलिस के जवान भी मौजूद थे.  जानकारी के अनुसार उत्तरी दिल्ली के मेयर ने दिल्ली पुलिस कमीश्नर को पत्र लिखकर फोर्स की मांगी थी. जिसे स्वीकार कर लिया गया और उन्हें तुरंत फोर्स मिल गई. मेयर ने दिल्ली पुलिस क...

"BJP अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करे", बुलडोजर कार्रवाई पर बोले राहुल गांधी

Image
"भारत के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है": राहुल गांधी नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली और मध्य प्रदेश के हिंसा प्रभावित इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत बुलडोजर चलाए जाने को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा. सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है. उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करना चाहिए. यह भी पढ़ें राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना वाला पृष्ठ और एक बुलडोजर की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ये भारत के संवैधानिक मूल्यों को ध्वस्त किया गया है. गरीबों और अल्पसंख्यकों को सरकार प्रायोजित निशाना बनाया गया है. बीजेपी को इन सबकी बजाय अपने दिल में बैठी नफरत को ध्वस्त करना चाहिए.'' This is a demolition of India's constitutional values. This is state-sponsored targeting of poor & minorities. BJP must bulldoze the hatred in their hearts instead. pic.twitter.com/ucSJK9OD9g — Rahul Gandhi (@RahulGand...

मेयर ने बताया, कोर्ट के रोकने के बाद भी दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोजर क्यों चलते रहे?

Image
राजा इकबाल सिंह ने कहा कि "हम पूरी दिल्ली की जनता से कहना चाहते हैं कि जहां भी कोई अवैध अतिक्रमण है, कृपया उन्हें स्वयं हटा दें. इसके बाद उन लोगों का नंबर है, इसके बाद उनकी बारी है." उन्होंने यह एनडीटीवी को यह तब बताया जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी? जहांगीरपुरी में बुलडोजर से एक मस्जिद के बाहर की 20 दुकानें और ढांचे ध्वस्त किए गए. यह वही मस्जिद है जिसके बाहर शनिवार को हिंसा भड़क उठी थी. हिंसा तब हुई थी जब हनुमान जयंती पर एक जुलूस उस इलाके से गुजर रहा था. दो समूहों के बीच अज़ान के लिए में तेज संगीत बजाने से रोकने पर बहस शुरू हो गई थी. और फिर तेज झड़प शुरू हो गई थी. जिन संरचनाओं को तोड़ा गया उनमें एक स्थायी दुकान थी जिसके मालिक ने कहा कि उसके पास अधिकारियों की अनुमति है. इकबाल सिंह ने दावा किया, "केवल अस्थायी ढांचों को हटाया गया." स्थायी दुकान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने दावा किया कि "दस्तावेज सब कुछ साबित कर देंगे." उन्होंने कहा कि आज उनकी टीम ने सार्वजनिक भूमि पर कबाड़ डीलरों द्वारा किए...

जहांगीरपुरी में विवादित तोड़फोड़ के कुछ घंटों बाद दिल्ली BJP के नेता गृह मंत्री अमित शाह से मिले

Image
दिल्ली बीजेपी के नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे. नई दिल्ली: दिल्ली में हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में विवादास्पद तोड़फोड़ अभियान के कुछ घंटों बाद दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुख्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. तोड़फोड़ अभियान पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. दिल्ली के नेताओं से अमित शाह की मुलाकात एक घंटे तक चली. बैठक में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद रमेश बिधूड़ी, विधायक राम बीर बिधूड़ी और नेता मनिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे. यह भी पढ़ें नेताओं ने बातचीत पर कुछ भी खुलासा नहीं किया. सिरसा ने कहा कि "यह एक नियमित बैठक थी."  आदेश गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर राजा इकबाल सिंह को पत्र लिखकर उस इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने का अनुरोध किया था, जहां शनिवार को हनुमान जयंती जुलूस के दौरान सांप्रदायिक झड़पें हुई थीं. गुप्ता ने नगर निगम से "दंगाइयों" के अवैध निर्माण की पहचान करने और उन्हें ध्वस्त करने के लिए कहा था. तोड़फोड़ करने वाली टीम सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ सुबह जह...

Fuel Price Hike: दिल्ली में आज से ऑटो, टैक्सी और मिनी बस ड्राइवरों की हड़ताल शुरू

Image
ईंधन के बढ़ते दामों में को लेकर दिल्ली में दो दिवसीय हड़ताल. (प्रतीकात्मक तस्वीर) नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों के विभिन्न संगठनों ने आज से हड़ताल (Strike) पर जाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. विभिन्न यूनियन किराया दरों में बढ़ोतरी और सीएनजी की कीमतों में कमी किए जाने की मांग कर रही हैं. अधिकतर संगठनों ने कहा कि वे एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे लेकिन सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली ने कहा कि वह आज से 'अनिश्चितकालीन' हड़ताल पर रहेगी. दिल्ली सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से किराया संशोधन पर विचार करने के लिए एक समिति बनाने की घोषणा किए जाने के बावजूद संगठनों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. यह भी पढ़ें सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष कमलजीत गिल ने कहा, 'ईंधन की कीमतों में कमी और किराए में संशोधन कर हमारी मदद के लिए सरकार द्वारा कोई कदम न उठाए जाने पर हमने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है.' दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि दिल्...

दिल्ली का आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 जारी किया गया

Image
First Published: March 29, 2022 | Last Updated:March 29, 2022 दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार देश की राजधानी देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है।  यह गोवा और सिक्किम राज्यों के बाद प्रति व्यक्ति आय के अनुसार तीसरे स्थान पर है। मुख्य बिंदु  यह सर्वे दिल्ली के राज्य विधानसभा में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पेश किया था । 2021-22 में, दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से तीन गुना थी, जो सालाना आधार पर 16.81 प्रतिशत बढ़कर 4,01,982 रुपये हो गई है। इससे पहले 2020-21 के दौरान दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 3,44,136 रुपये थी। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तीसरे स्थान पर है,   पहले स्थान पर गोवा और दूसरे  स्थान पर सिक्किम है। इस सर्वेक्षण के तहत प्रस्तुत अन्य तथ्य दिल्ली ने वित्त वर्ष 2021-22 में 10.23% GDP ग्रोथ दर्ज की है जबकि इस दौरान राष्ट्रीय विकास दर 8.9% रही। वित्तीय मापदंडों पर, दिल्ली ने बेहतर प्रदर्शन किया और 2021-22 में 1,450 करोड़ रुपये का राजस्व अधिशेष दर्ज किया, लेकिन इसमें 0.04 प्रति...

दुनिया के 100 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 63 शहर भारत के हैं : 2021 World Air Quality Report

Image
First Published: March 24, 2022 | Last Updated:March 24, 2022 2021 World Air Quality Report एक स्विस संगठन “IQAir” द्वारा तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार लगातार चौथे वर्ष नई दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित राजधानी शहर हैं। इसके अलावा दुनिया के 100 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 63 शहर भारत के हैं। मुख्य बिंदु  सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में भिवाड़ी, राजस्थान सबसे ऊपर है और उसके बाद उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद है। उत्तर प्रदेश से 14 अन्य शहरों को भी इस सूची में शामिल किया गया है और वे गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, अमरोहा, आगरा, वाराणसी, जौनपुर, ग्रेटर नोएडा और नोएडा हैं। ये शहर PM2.5 की 0-5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की सीमा को 10 से 15 गुना से अधिक बढ़ा चुके हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर का एक भी देश 2021 में WHO के वायु गुणवत्ता मानक को पूरा करने में कामयाब नहीं हुआ। WHO के सितंबर 2021 के दिशानिर्देशों में कहा गया है कि स्वीकार्य वायु गुणवत्ता PM2.5 सांद्रता स्तर के साथ 0-5 g/m3 के बीच होनी चाहिए। लेकिन, इस रिपोर्ट के सभी शहरों में PM2.5 ...

'आप' ने दिल्ली में भ्रष्टाचार का सफाया किया, मान पंजाब में इसे खत्म करेंगे : अरविंद केजरीवाल

Image
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में एंटी करप्शन हेल्पलाइन की भगवंत मान की घोषणा का स्वागत किया है. नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया है और उनके समकक्ष भगवंत मान तथा उनके मंत्री अब पंजाब में एक ईमानदार सरकार चलाएंगे. उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च को एक व्हाट्स ऐप नंबर जारी करने की मुख्यमंत्री भगवंत मान की घोषणा का स्वागत किया. मान ने एलान किया है कि अगर कोई सरकारी अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो लोग इस नंबर पर बातचीत की रिकॉर्डिंग साझा कर सकते हैं. यह भी पढ़ें केजरीवाल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगली बार, यदि कोई आपसे रिश्वत मांगता है, तो इनकार नहीं करें. अपना मोबाइल फोन निकालिए और इसे रिकार्ड कर उस नंबर पर भेज दीजिए, जो जारी किया जाएगा. यह उनका (मान का) व्यक्तिगत व्हाट्सऐप नंबर होगा. हम उस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे.'' केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में 49 दिनों वाली अपनी पहली सरकार के दौरान इसी तरह का कदम उठाया थ...

दिल्ली का निजामुद्दीन मरकज शब-ए-बरात के लिए दो साल बाद फिर से खुला

Image
दिल्ली का निजामुद्दीन मरकज दो साल बाद दो दिन के लिए खोला गया. नई दिल्ली: कोविड नियमों के कथित उल्लंघन के कारण बंद होने के दो साल बाद यहां निजामुद्दीन मरकज को बृहस्पतिवार को दो दिन के लिए फिर से खोल दिया गया ताकि लोग शब-ए-बरात पर नमाज अदा कर सकें. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को मरकज की तीन मंजिलों को फिर से खोलने की अनुमति देते हुए कहा था कि मस्जिद का प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि आगंतुकों द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाए. यह भी पढ़ें पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मरकज के दरवाजे खोले गए. मरकज की प्रबंधन समिति के वकील फुजैल अहमद अयूबी ने कहा, ‘‘उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार पुलिस ने आज मरकज के दरवाजे खोल दिए.'' निजामुद्दीन मरकज मार्च 2020 में विवाद के केंद्र में था, जब तबलीगी जमात द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद मरकज को बंद कर दिया गया. अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मस्जिद भवन के भूतल और तीन अन्य मंजिलों को शब-ए-बारात से एक दिन पहले दोपहर 12 बजे खोला जाएगा और अगले दिन शाम चार बजे बं...

दिल्ली में कोविड-19 के 136 नए मामले, किसी भी मरीज की मौत नहीं

Image
दिल्ली में अब तक कोविड-19 के कारण 26,141 लोगों की मौत हो चुकी है. नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 136 नये मामले सामने आए और बीते 24 घंटे के दौरान महामारी से किसी मरीज की मौत नहीं हुई. स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 0.56 प्रतिशत दर्ज की गई है. संक्रमण के नये मामलों के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,63,070 हो गयी है. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a1-19-%e0%a4%95%e0%a5%87-136-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a4%be/?feed_id=16463&_unique_id=623245d52eae5

"केंद्र से चुनाव आयोग डर गया है" : नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं होने पर मनीष सिसोदिया

Image
मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार और भाजपा कें समाने घुटने टेक दिए हैं. नई दिल्ली: दिल्ली में तीनों नगर निगमों के लिए चुनावों की तारीखों की बुधवार को घोषणा नहीं होने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि आज लोकतंत्र की हत्या का दिन है. केंद्र की भाजपा से चुनाव आयोग से डर गया है. ऐसे संविधान कैसे बचेगा? केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग पर दवाब डाला और चुनाव आयोग ने चुनाव का ऐलान रोक दिया. दिल्ली में भाजपा ने 15 साल से भ्रष्टाचार किया है. आज AAP की 272 में से 250 सीट आ रही हैं. दिल्ली के दिल में आया कि MCD में केजरीवाल तो भाजपा घबरा गयी और तारीख टलवा दी. यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि भाजपा में चुनाव का सामना करने की हिम्मत नहीं है. भाजपा के कुकर्म जनता जानती है लेकिन चुनाव आयोग क्यों झुक गया? चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार और भाजपा कें समाने घुटने टेक दिए हैं. मोदी जी कल को हारने के डर से देश कें चुनाव टाल देंगे? भाजपा अगर हार रही है तो अच्छे काम करें चुनाव से डर कर न भागे. भाजपा से कहना चाहता हूं क...

राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के उम्मीदवारों की व्यय सीमा बढ़ाई

Image
प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली: दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निगम चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले खर्च की सीमा 5.75 लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दी है. खर्च की सीमा में एक लाख की बढ़ोतरी की गई है. साल 2017 के निगम चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा किए जाने वाले खर्च की अधिकतम राशि 5.75 लाख रुपये तय थी. इसे 2021 के निगम उपचुनाव से पहले बढ़ाकर सात लाख कर दिया गया था. अब इसे और बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दिया गया है. वर्ष 2004 के निगम चुनाव में अधिकतम व्यय सीमा चार लाख रूपये थी जिसे बढ़ाकर 2012 में पांच लाख रुपये तक किया गया था. यह भी पढ़ें अप्रैल महीने में दिल्ली नगर निगम की 272 सीटों के लिए चुनाव होना है. अगले हफ्ते स्टेट इलेक्शन कमीशन निगम चुनाव के तारीखों की घोषणा कर सकता है. दिल्ली के तीन नगर निगमों के चुनाव होंगे. तीनों नगर निगमों के 272 वार्ड के लिए अप्रैल में चुनाव होने हैं.  राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त एसके श्रीवास्तव की ओर से जारी किए गए एक आदेश में कहा गया है कि शहर के तीनों नगर निगमों उत्तरी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली एवं पूर्वी दिल्ली के चुनाव में किसी भी उम्मीदवार के...

दिल्ली के पहाड़गंज में जिम में फिल्मी गाने को लेकर खूनखराबा, एक की मौत

Image
पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.  नई दिल्ली: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें जिम में गाना बदलने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक शख्स की मौत हो गई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.  यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%bf/?feed_id=14640&_unique_id=62210509698c8

दिल्ली : बीजेपी के पूर्व सांसद के चार कर्मचारियों का कथित रूप से अपहरण

Image
प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली: नई दिल्ली जिला पुलिस को एक शिकायत मिली है. शिकायत में बताया गया है कि बीजेपी के पूर्व सांसद के चार पर्सनल स्टाफ को किडनैप कर लिया गया है. इस शिकायत की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने भी की है. पुलिस के मुताबिक बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व सांसद जितेन्द्र रेड्डी के ड्राइवर की पत्नी की तरफ से ये शिकायत दी गई है जिसकी जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें शिकायत के मुताबिक सोमवार रात में दो कारों में लोग आए और चार स्टाफ को लेकर चले गए जिसमें पूर्व सांसद का ड्राइवर भी शामिल है. दिल्ली पुलिस को शिकायत ड्राइवर की पत्नी ने दी है.  शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की. शुरुआती जांच में पुलिस कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं और फुटेज में ऐसा नहीं लग रहा है कि जबरदस्ती ले जाया गया है. पुलिस अभी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. जिस समय ये वारदात हुई उस समय जितेन्द्र रेड्डी हैदराबाद में थे. Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0...

दिल्ली में साल के अंत तक अपशिष्ट जल शोधन की क्षमता को 95 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा: रिपोर्ट

Image
 दिल्ली जल बोर्ड ने दिसंबर, 2022 तकअवजल शोधन क्षमता को बढ़ाने की योजना बनाई है.  नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में वर्ष के अंत तक अपशिष्ट जल (Wastewater) शोधन की लगभग 95 प्रतिशत क्षमता हासिल की जाएगी, जिससे यमुना नदी (Yamuna River)  में प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी. दिल्ली जल बोर्ड ने यह अनुमान जताया है. दिल्ली में 20 स्थानों पर संचालित 34 अवजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) 597 एमजीडी तक अवजल शोधन कर सकते हैं और फिलहाल इनकी क्षमता का लगभग 90 प्रतिशत (514 एमजीडी) उपयोग किया जा रहा है.  अनधिकृत कॉलोनियों और झुग्गी-झोपड़ी समूहों से अप्रयुक्त अपशिष्ट जल, और डब्ल्यूडब्ल्यूटीपी से निकलने वाले शोधित अपशिष्ट जल की खराब गुणवत्ता नदी में प्रदूषण के उच्च स्तर का मुख्य कारण है.  यह भी पढ़ें केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को सौंपी गई एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड ने दिसंबर, 2022 तक अपनी अवजल शोधन क्षमता को 130 एमजीडी तक बढ़ाने की योजना बनाई है. कोंडली एसटीपी में उपचार क्षमता 20 एमजीडी, रिठाला एसटीपी में 40 एमजीडी, ओखला एसटीपी में 30 एमजीडी और कोरोनेशन पिलर एसटीपी में 40 एमजीडी बढ़ाई जाएगी. इस प्रका...

दिल्ली के 16,000 सफाई कर्मचारियों की नौकरी जल्द होगी नियमित : बीजेपी

Image
तीनों निगमों ने 16,346 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया है. नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) के अप्रैल में होने वाले चुनाव से पहले यहां के नगर निकायों में सत्तारूढ़ बीजेपी ने सोमवार को 16,000 से अधिक सफाईकर्मियों की नियुक्तियों को नियमित (Regularise) करने की घोषणा की. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के महापौरों के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि अब तक उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 975 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है तथा अन्य 6,646 को अभी नियमित किया जाना है. यह भी पढ़ें 'सालों से काम कर रहे, नई कंपनी अब हमें रखने के लिए मांग रही 20 हजार रु ': सफाईकर्मियों का छलका 'दर्द' गुप्ता ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने 400 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है और 1,489 अन्य को नियमित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 5,136 कर्मचारियों को नियमित किया गया है और अन्य 1,7...