Posts

Showing posts with the label कपड

वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का कपड़ा निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

Image
First Published: June 2, 2022 | Last Updated:June 2, 2022 वित्तीय वर्ष 2021-22 में, भारत ने अपना अब तक का सबसे अधिक परिधान और वस्त्र निर्यात दर्ज किया, जो 44.4 बिलियन डालर था।  शीर्ष निर्यात गंतव्य  भारत से वस्त्रों के शीर्ष निर्यात गंतव्य थे: अमेरिका:  यह देश के कपड़ा उत्पादों के लिए शीर्ष निर्यात गंतव्य था। यह सभी परिधान और वस्त्र निर्यात का 27% हिस्सा है। यूरोपीय संघ: यूरोपीय संघ को निर्यात कुल का 18% हिस्सा गया। बांग्लादेश: निर्यात कुल का 12% बांग्लादेश गया। यूएई: यूएई को निर्यात कुल का 6% हिस्सा गया। उत्पाद श्रेणियों में निर्यात मूल्य  सूती वस्त्रों का निर्यात: सूती वस्त्रों का निर्यात 39% हिस्सेदारी के साथ 17.2 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा। इस उत्पाद श्रेणी ने वित्त वर्ष 2020-21 और वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में 2021-22 के दौरान क्रमशः 54% और 67% की वृद्धि दर्ज की। रेडीमेड गारमेंट्स का निर्यात: रेडीमेड गारमेंट का निर्यात 36% की हिस्सेदारी के साथ 16 अरब डॉलर रहा। इस उत्पाद श्रेणी ने वित्त वर्ष 2020-21 और वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना ...

कपड़ा क्षेत्र (Textiles) के लिए PLI योजना : मुख्य बिंदु

Image
First Published: April 15, 2022 | Last Updated:April 15, 2022 कपड़ा क्षेत्र के लिए 10,683 करोड़ रुपये की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (Production-Linked Incentive – PLI) योजना के तहत,  केंद्र सरकार ने 61 कंपनियों की वित्तीय सहायता के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्य बिंदु  इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए 60 कंपनियों ने आवेदन किया था। इन स्वीकृत आवेदकों से अपेक्षित कुल निवेश 19,077 करोड़ रुपये है, जिसमें पांच साल की अवधि में 1,84,917 करोड़ रुपये का अनुमानित कारोबार है। इस क्षेत्र में निवेश से करीब 2,40,134 रोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी। यह PLI योजना कपड़ा से संबंधित उत्पादों जैसे मानव निर्मित फाइबर (MMF) परिधान, MMF फैब्रिक और अन्य तकनीकी वस्त्र उत्पादों के लिए है। योजना का उद्देश्य यह PLI योजना MMF, तकनीकी वस्त्र और कपड़ों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने में मदद करेगी। भारत में इन उत्पादों के निर्माण के लिए सरकार द्वारा इस योजना के तहत पांच साल की अवधि के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह PLI देश के निर्यात और विनिर्माण क्षमताओं को बढ...

NASA ने सॉफ्ट टॉय को पहना दिए अंतरिक्ष यात्री के कपड़े, चांद पर जाने की पूरी तैयारी

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अगले साल की शुरुआत में चंद्रमा पर अपना पहला आर्टेमिस मिशन लॉन्‍च कर रही है, जो कई मायनों में खास होने वाला है। कॉमिक स्ट्रिप, 'पीनट्स' का मशहूर और दिल को छू लेने वाला कैरेक्‍टर 'स्‍नूपी' इस मिशन का हिस्‍सा होगा, यानी वो चंद्रमा पर जाएगा। इससे पहले 1969 में भी इस मानवरूपी बीगल यानी शिकारी को चंद्रमा के मिशन पर भेजा गया था और यह चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला दुनिया का पहला बीगल बना था। अब 60 साल बाद इतिहास खुद को दोहराएगा। इस बार यह काफी हद तक अलग होगा, क्‍योंकि यह स्‍टफ्ड स्‍नूपी, चंद्रमा के चारों ओर उड़कर, ओरियन स्‍पेसक्राफ्ट पर जीरो ग्रैविटी इंडिकेटर के रूप में काम करेगा यह एक मानवरहित मिशन है, जिसमें स्‍नूपी की जिम्‍मेदारी काफी अहम होने वाली है।  स्नूपी को नासा का ओरियन क्रू सर्वाइवल सिस्टम सूट पहनाया जाएगा। नारंगी रंग के इस सूट को उसी मटीरियल से बनाया गया है, जिस मटीरियल वाले सूट को भविष्य के आर्टेमिस मिशन पर एस्ट्रोनॉट द्वारा पहना जाएगा। नासा ने ट्विटर पर इस ड्रेस को पहने स्नूपी की एक फोटो शेयर करते हुए कहा है कि एस्ट्रोनॉट स्नूपी स्‍...