Posts

Showing posts with the label 26जनवरी

गणतंत्र दिवस समारोह में जाने के लिए पूर्ण टीकाकरण जरूरी, दिल्ली पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस

Image
गणतंत्र दिवस की परेड के लिए दिल्ली पुलिस ने जारी किए दिशा-निर्देश नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दिशा-निर्देश जारी कर कहा है कि राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day) में कोविड रोधी पूर्ण टीकाकरण करा चुके लोगों को ही शिरकत करने की इजाजत है तथा 15 साल से कम उम्र के बच्चों को कार्यक्रम में आने की अनुमति नहीं है. पुलिस ने यह भी कहा कि लोगों को 26 जनवरी को राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मास्क लगाने, एक-दूसरे से दूरी बनाकर रखने समेत कोविड संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. यह भी पढ़ें पुलिस ने ट्वीट किया कि समारोह में शामिल होने के लिए “जरूरी है कि कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक लगवाई गई हों. आंगुतकों से आग्रह है कि वे अपना टीकाकरण प्रमाण पत्र लेकर आएं." उसने कहा कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों को समारोह में आने की इजाजत नहीं है. गौरतलब है कि कोविड रोधी टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू किया गया था और इस महीने से यह 15-18 साल के उम्र के किशोरों के लिए भी शुरू कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने दिशा-निर्देशों में कहा कि आंगुतकों के बैठने के ...