Posts

Showing posts with the label HijabRow

'टहलने तो जाते ही होंगे', हिजाब बैन पर फैसला सुनाने वाले कर्नाटक के चीफ जस्टिस को जान से मारने की धमकी; वकील का दावा

Image
Hijab Row: फैसला सुनाने वाले जज को मिली धमकी बेंगलुरु: कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) के जज को जान से मारने की धमकी मिली है. ये धमकी 15 मार्च को हिजाब (Hijab) पर फैसला सुनाने वाले जज को मिली है. खबर है कि सोशल मीडिया पर धमकी भरा एक वीडियो सामने आया था. वकील उमापति एस ने आरोप लगाया कि उन्हें व्हाट्सएप पर एक वीडियो संदेश मिला. जिसमें मुख्य न्यायाधीश रितु राज अवस्थी (Ritu Raj Awasthi) को "हत्या की धमकी" दी गई थी. यह भी पढ़ें कर्नाटक (Karnataka) के ज्यादातर इलाकों में हिजाब विवाद का मुद्दा बन गया था. जिसके बाद कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि हिजाब (Hijab) कोई जरूरी धार्मिक प्रथा नहीं है. वकील ने एनडीटीवी से कहा, "मैं वीडियो और को देखकर चौंक गया था. इसलिए मैंने तुरंत (उच्च न्यायालय) रजिस्ट्रार से संपर्क किया."रजिस्ट्रार को लिखे पत्र में, वकील ने कहा, "मुझे अपने संपर्कों से सुबह 9:45 बजे व्हाट्सएप वीडियो (Whatsapp Video) संदेश मिला, जो कि तमिल भाषा में है. ये भी पढ़ें: Punjab: CM भगवंत मान की अगुवाई में आप विधायकों की मीटिंग आज, वीडियो कांफ्रेंसिंग से जु...

कर्नाटक की स्टूडेंट का आरोप- भीड़ ने मेरे भाई पर किया हमला, हिंसा को हिजाब विवाद से जोड़ा

Image
सोमवार रात को हुआ शिफा के भाई पर हमला बेंगलुरु: कर्नाटक से शुरू हिजाब विवाद (Hijab Row) धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गया है. कर्नाटक के उडुपी की एक छात्रा और हिजाब बैन केस में शामिल याचिकाकर्ताओं में से एक हाजरा शिफा (Hazra Shifa) ने आरोप लगाया है कि उसके भाई पर दक्षिण-पंथी समर्थकों की भीड़ ने हमला किया है. उन्होंने इस हिंसा को हिजाब पहनना जारी रखने के अपने फैसले से जोड़ा है.  यह भी पढ़ें शिफा के भाई सैफ पर सोमवार रात करीब नौ बजे उडुपी जिले के एक बंदरगाह मालपे के बिस्मिल्लाह होटल में हमला किया गया.   My brother was brutally attacked by a mob. Just because I continue to stand for My #Hijab which is MY RIGHT. Our property were ruined as well. Why?? Can't I demand my right? Who will be their next victim? I demand action to be taken against the Sangh Parivar goons. @UdupiPolice — Hazra Shifa (@hazra_shifa) February 21, 2022 हाजरा शिफा ने उडुपी पुलिस को टैग करते हुए एक ट्वीट में लिखा, "मेरे भाई पर भीड़ ने बेरहमी से हमला किया. सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं अपने हिजाब के लिए खड़ी हूं...

कर्नाटक हिजाब विवाद: माथे पर तिलक लगाकर आए छात्र को कॉलेज में प्रवेश करने से रोका

Image
छात्र को बताया गया कि माथे पर तिलक लगाकर कॉलेज आना समस्या पैदा कर सकता है. (प्रतीकात्‍मक फोटो) विजयपुरा (कर्नाटक): Karnataka Hijab Row: कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद के बीच विजयपुरा शहर के इंडी कस्‍बे में शुक्रवार को माथे पर तिलक लगाकर पहुंचे एक छात्र को कॉलेज परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया और साथ ही उससे तिलक हटाने के लिए कहा गया. कॉलेज के लेक्चरर्स ने उसे गेट पर रोककर कॉलेज में प्रवेश करने से पहले तिलक को हटाने के लिए कहा. छात्र को बताया गया कि माथे पर प्रथागत तिलक लगाकर कॉलेज आना हिजाब और भगवा शॉल की तरह समस्या पैदा कर सकता है. यह भी पढ़ें राज्य में हिजाब विवाद को देखते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश और राज्य सरकार के आदेश के अनुसार हिजाब और भगवा शॉल के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है. हालांकि इन आदेशों में माथे पर तिलक लगाने की मनाही नहीं है.  हिजाब पहनना इस्लाम की जरूरी धार्मिक प्रथा के अंतर्गत नहीं आता : कर्नाटक HC में महाधिवक्‍ता उच्च न्यायालय में राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली मुस्लिम लड़कियों के वकीलों ने सुनवाई के दौरान तर्क दिया था कि हिजाब ...

हिजाब पर BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बोलीं- 'मदरसे में पहनें हिजाब, स्कूल में पहना तो...'

Image
बीजेपी सांसद ने कहा कि हिंदू नारी की पूजा करते हैं और उन्हें बुरी नजर से नहीं देखते हैं. सांसद ने एक मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही.  प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "आपके पास मदरसा है. अगर आप वहां (मदरसों में) हिजाब पहनते हैं या खिजाब (बालों का रंग) लगाते हैं तो हमें उससे कोई लेना-देना नहीं है. आप वहां ये पहनावा पहनें और अपने अनुशासन का पालन करें. लेकिन अगर आप देश के स्कूलों और कॉलेजों का अनुशासन खराब करेंगे और हिजाब तथा खिजाब लगाएंगे तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा." READ ALSO: ''घूंघट, पगड़ी और क्रॉस के बारे में क्‍या? '' : कर्नाटक हाईकोर्ट में हिजाब मामले पर सुनवाई उन्होंने कहा कि 'गुरुकुल' (पारंपरिक हिंदू शिक्षण संस्थान) के शिष्य 'भगवा' पोशाक पहनते हैं, लेकिन जब ऐसे छात्र दूसरे स्कूलों में जाते हैं, तो वे स्कूल यूनिफॉर्म पहनते हैं और शिक्षण संस्थानों के अनुशासन का पालन करते हैं. ठाकुर ने कहा कि खिजाब बुढ़ापा छिपाने के लिए लगाया जाता है जबकि हिजाब चेहरा छिपाने के लिए लगाया जाता है.   उन्होंने कहा, "हिजाब एक पर्दा है. पर्दा उससे रखो...

VIDEO: 'कपड़ों के लिए हमारी पढ़ाई बरबाद कर रहे हैं', हिजाब मुद्दे पर भगवा पट्टे पहने युवकों से घिरी छात्रा ने कहा

Image
नई दिल्ली: कर्नाटक (Karnataka) के मांड्या प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज (Mandya pre-University college) में हिजाब पहनी छात्रा मुस्कान (Muskan) ने मंगलवार को भगवा दुपट्टा पहने युवाओं के एक बड़े गुट का अकेले सामना करने पर कहा कि "वो चिंतित नहीं थी" और वह हिजाब पहनने के अपने अधिकार के लिए लड़ती रहेगी. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में मुस्कान को नारेबाजी करते भगवा स्कार्फ पहने युवकों के बीच घिरा देखा जा सकता है, लेकिन इस दौरान वह उनके खिलाफ जमकर डटी रही. मुस्कान ने कहा कि कपड़े के एक टुकड़े के लिए लड़कियों की शिक्षा बरबाद की जा रही है. यह भी पढ़ें जैसे ही युवकों का गुट "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए छात्रा की ओर बढ़ता है, मुस्कान वापस चिल्लाती है, "अल्लाह हू अकबर!" और चिल्लाती हुई क्लास की ओर बढ़ जाती है. लड़कों का समूह उसके पीछे जाता दिखता है. इस बीच कॉलेज का स्टाफ लड़कों को रोकता हुआ दिखता है और लड़की को साथ ले जाता हुआ दिखता है.  VIDEO : भगवा गमछा पहने युवकों के खिलाफ अकेले मोर्चे पर डटी हिजाब पहने हुए लड़की एनडीटीवी से बातचीच करते हुए मुस्कान ने...