पंजाब चुनाव : 'सारी पार्टियां मुझे और भगवंत मान को गालियां दे रहीं, हमारा कसूर क्या?' बोले - केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा देश की सुरक्षा है. राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे. अमृतसर: दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल (AAP Leader Arvind Kejriwal) ने कहा है कि पंजाब (Punjab) में सारी पार्टियां उन्हें और आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान (AAP CM Candidate Bhagwant Mann) को गालियां दे रही हैं. केजरीवाल ने कहा, अमित शाह, प्रियंका गाँधी ने कल मुझे गालियां दीं. हमारा कसूर क्या है? हम तो पंजाब में स्कूल अच्छा करने की बात कह रहे हैं. यह भी पढ़ें केजरीवाल ने कहा कि ये पार्टियां नहीं चाहतीं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार न बने. उन्होंने पंजाबियों से मिलकर पंजाब को बचाने की अपील की है. केजरीवाल ने कहा, "अब दारू और पैसा बँटना शुरू होगा, लेकिन फिसल मत जाना क्योंकि पंजाब बचाना है." उन्होंने कहा, "70 साल में भाजपा-अकाली और कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया." Punjab Election 2022: 'चन्नी MLA भी नहीं बन पाएंगे, हमारे सर्वे में दोनों सीटों से हार रहे'- केजरीवाल का दावा केजरीवाल ने मुख्यमंत्र...