Posts

Showing posts with the label सपा

सपा, बसपा जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं, ये लोगों का भला नहीं कर सकती: अमित शाह

Image
[ad_1] भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में सहयोगियों समेत 325 सीटों पर जीत हासिल की थी  लखनऊ: यूपी चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में रस्साकशी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व अध्‍यक्ष अमित शाह ने रविवार को विपक्षी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा और बसपा जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं और ये लोगों का भला नहीं कर सकती हैं. रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के बारह पत्थर मैदान में जनविश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने यह बात कही. उन्होंने कहा, ''प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में जन विश्वास यात्रा घूम रही है और राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर यह यात्रा जाने वाली है. मेरे पास कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट आती है कि जहां पर भी यात्रा गुजरती है, ऐसी ही भीड़ सब जगह होती है.'' शाह ने प्रश्न किया, ''उत्तर प्रदेश में ये बुआ (मायावती) और बबुआ (अखिलेश यादव) ने जो सरकारें चलाई, वह सभी का विकास करती थी क्‍या, सपा के राज में आपका भला होता था क्‍...