संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी देश विशिष्ट अपील शुरू की
First Published: January 14, 2022 | Last Updated:January 14, 2022 संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी देश विशिष्ट अपील (country specific appeal) शुरू की है। अफगानिस्तान में बैंकिंग प्रणाली को पुनर्जीवित करने के लिए पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संगठन काम आवहन करने के बाद यह अपील शुरू की गई थी। मुख्य बिंदु यह 5 बिलियन डालर की अपील है। यानी संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के मुताबिक अफगानिस्तान को बचाने के लिए 5 अरब डॉलर की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने अफगानिस्तान में ढह रही सेवाओं को बचाने की अपील की है। अफगानिस्तान दुनिया में सबसे खराब मानवीय संकट का सामना कर रहा है। आधे अफगान भूखमरी का सामना कर रहे हैं। देश में 9 मिलियन से अधिक लोग बेघर हैं। लगभग 22 मिलियन लोगों को सहायता की आवश्यकता है। 5.7 मिलियन अफगानों को सीमाओं से परे मदद की जरूरत है। महत्व देश में बैंकिंग प्रणाली की अनुपस्थिति सुरक्षा चिंताओं को जन्म देगी। साथ ही अफगानिस्तान में मानवीय एजेंसियां तभी काम कर सकती हैं, जब देश में नकदी हो। अफगानिस्तान में वर्तमा...