Posts

Showing posts with the label CRPFKashmiraccomodation

J&K में 'जगह' की समस्‍या के कारण CRPF ने कश्‍मीरी पंडितों के घरों और अन्‍य परिसरों को बनाया 'ठिकाना'

Image
प्रतीकात्‍मक फोटो नई दिल्‍ली : जम्‍मू और कश्‍मीर में आवास/जगह (Accommodation) की कमी के चलते केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)को अपने लिए 'ठिकाने' की तलाश में खासी मशक्‍कत करनी पड़ रही है. विकल्‍प न होने के चलते  CRPF को कश्‍मीरी पंडितों के खाली घरों, अस्‍पतालों, स्‍कूलों, होटल यहां तक कि मंदिरों में भी शरण लेनी पड़ रही है. जम्‍मू-कश्‍मीर में पेशेवर ड्यूटी को अंजाम देने के लिए ऐसे करीब 737 परिसरों में, बल तैनात किया है. सीआरपीएफ महानिदेशक कुलदीप सिंह ने गुरुवार को बातचीत के  दौरान कहा, 'हम कोई परिवार हमसे कहेगा तो हम, सीआरपीएफ की ओर से 'कब्‍जा किए गए' कश्‍मीरी पंडितों के घरों को खाली कर देंगे.सरकार निश्चित रूप से हमारे जवानों को कोई अन्‍य स्‍थान उपलब्‍ध कराएगी. ' यह भी पढ़ें सशस्‍त्र बल की ओर से रखे गए डेटा के अनुसार, सीआरपीएफ ने एक स्‍कूल, एक अस्‍पताल, दो सिनेमाघरों, आठ बागों, 26 औद्योगिक इकाइयों और फैक्‍टरियों, 30 होटलों, 71 कृषि उपयोग की जमीन और अन्‍य निजी बिल्डिंगों- जिसमें कश्‍मीर पंडितों के घर और 333 अन्‍य सरकारी इमारतें शामिल हैं, में ठिकाना बना रखा है....