Posts

Showing posts with the label IndiavsChina

चीन के साथ भारत के द्विपक्षीय व्यापार में 43% वृद्धि हुई

Image
First Published: January 27, 2022 | Last Updated:January 27, 2022 चीनी सरकार के आंकड़ों के अनुसार, चीन से आयात पर निर्भरता कम करने और आत्मनिर्भरता पर जोर देने के भारत के उपायों के बावजूद, चीन के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 2021 में 43.3% बढ़ा है। मुख्य बिंदु वर्ष 2021 में चीन से भारत का आयात बढ़कर 97.5 बिलियन डॉलर हो गया। 2020 में आयात 66.7 बिलियन  डॉलर था, जो 2021 में 46.1 बढ़ गया। 2019 की तुलना में 2021 में आयात में 30.3% की वृद्धि हुई। चीन को भारत का निर्यात भी 2021 में बढ़कर 28.1 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसमें 2020 में 20.9 बिलियन के मुकाबले 34.9% की वृद्धि हुई है। 2019 की तुलना में 2021 में भारत का चीन को निर्यात 56.5% अधिक था। 2021 में चीन के साथ भारत का कुल व्यापार 125.7 बिलियन डॉलर था। बढ़ता हुआ व्यापार घाटा दोनों देशों के बीच बढ़ता व्यापार घाटा (trade deficit) चिंता का विषय है। चीन से भारत का आयात मूल्य के लिहाज से उसके निर्यात का लगभग चार गुना है। भारत की निर्यात टोकरी में प्राथमिक सामान शामिल हैं। दूसरी ओर, मूल्य ...

पैंगोंग त्सो (Pangong Tso) में चीन बना रहा है पुल

Image
First Published: January 22, 2022 | Last Updated:January 22, 2022 पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के बीच चीन पैंगोंग त्सो (Pangong Tso) पर एक और पुल बना रहा है। इस निर्माण का पता सैटेलाइट इमेज से लग रहा है। मुख्य बिंदु  चीन पैंगोंग त्सो के उत्तरी तट पर और दक्षिण तट पर चुशुल उप-क्षेत्र पर घर्षण बिंदुओं (friction points) के पास पुल का निर्माण कर रहा है। यह पुल लगभग 400 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा है। यह पुल उत्तरी तट पर फिंगर 8 से लगभग 20 किमी पूर्व में बनाया जा रहा है। विवाद भारत के मुताबिक, वास्तविक नियंत्रण रेखा फिंगर 8 पर स्थित है। इस पुल का निर्माण स्थल भारत की दावा रेखा के भीतर है। हालांकि यह इलाका 1958 से चीन के नियंत्रण में है। पैंगोंग त्सो 135 किलोमीटर लंबी भूमि से घिरी झील है। इस झील का लगभग दो-तिहाई हिस्सा चीनी नियंत्रण में है। यह पुल आधे रास्ते के करीब है। पुल और क्षेत्र का महत्व फिंगर 4 मौजूदा गतिरोध में पहले घर्षण क्षेत्रों में से एक था। यहाँ पर अक्सर झड़पें होती रहती हैं। इसके अलावा, मई 2020 में पैंगोंग त्सो झील के किन...