Posts

Showing posts with the label जीएसटी

महाराष्ट्र : दीवार और फर्श की टाइलों से निकले करोड़ों रुपये, आंगड़ियां कारोबारी के दफ्तर पर GST टीम का छापा

Image
छापेमारी में 9.5 करोड़ की नकदी और 20 किलो चांदी बरामद मुंबई : महाराष्ट्र में जीएसटी (GST) की टीम ने मुंबई के कालबादेवी में एक आंगड़िया कारोबारी के दफ्तर पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये की नकदी और 20 किलोग्राम चांदी बरामद किया है. कारोबारी द्वारा जमीन के अंदर कैविटी बनाकर करोड़ों रुपये के नोट और चांदी को छिपा कर रखा गया था. छोटे से ऑफिस में कैविटी बनाकर करोड़ों के नोट रख कर टाइल्स से उसे छिपा दिया गया था. अधिकारियों को बोरे में  9.5 करोड़ नकद और 20 किलो चांदी के ईंट मिले हैं.   35 वर्ग फुट के दफ्तर में तहखाना बनाकर छुपा रखा था करोड़ों रुपए!! pic.twitter.com/y8fNFI4Me2 — sunilkumar singh (@sunilcredible) April 23, 2022 यह भी पढ़ें बताते चलें कि आंगड़िया कारोबारी पहले भी विवादों में रहे हैं. IPS अधिकारी सौरभ त्रिपाठी पर इनकी तरफ से आरोप  लगे थे कि ज़ोन-2 के DCP रहते हुए उन्होंने वसूली की थी. उस दौरान उन्होंने आंगड़िया व्यापारियों से 10 लाख रुपये हर महीने हप्ता के रूप में मांगे थे. वसूली से तंग आकर आंगड़िया व्यापारियों ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी. दर्ज की गई शिकायत में कहा ...

कपड़े पर 1 जनवरी से GST बढ़ाकर 12% करने के फैसले से व्‍यापारी खफा, आंदोलन की दी चेतावनी

कपड़े पर 1 जनवरी से GST बढ़ाकर 12% करने के फैसले से व्‍यापारी खफा, आंदोलन की दी चेतावनी