Posts

Showing posts with the label इंडियागेट

इंडिया गेट पर अमर जवान ज्‍योति का वार मेमोरियल में विलय किया गया

Image
नई दिल्‍ली : इंडिया गेट पर अमर जवान ज्‍योति का आज समारोहपूर्वक राष्‍ट्रीय युद्ध स्‍मारक में विलय किया गया. यह ज्‍योति देश के वीर जवानों की शहादत की प्रतीक है. शु्क्रवार को अमर जवान ज्योति को युद्ध स्मारक ले जाया गया. गौरतलब है कि वर्ष 1971 के युद्ध में जो जवान शहीद हुए थे, उनकी याद में ये लौ (अमर जवान ज्‍योति) जलाई गई थी. दूसरी ओर,,नेशनल वार मेमोरियल 2019 में बना था और इसकी लागत करीब 176 करोड़ रुपये रही है.केंद्र सरकार पहले ही स्‍पष्‍ट कर चुकी है कि अमर जवान ज्योति की मशाल की लौ को बुझाया नहीं जा रहा है, बल्कि से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की ज्वाला में मिलाया गया है.इस कदम पर सरकार की आलोचना करने वाले विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के सूत्रों ने कहा, "ये विडंबना ही है कि जिन लोगों ने 7 दशकों तक राष्ट्रीय युद्ध स्मारक नहीं बनाया, वे अब हंगामा कर रहे हैं, जब युद्धों में जान गंवाने वाले हमारे शहीदों को स्थायी और उचित श्रद्धांजलि दी जा रही है." यह भी पढ़ें नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर ये कार्यक्रम 3.30 बजे के करीब शुरू हुआ, दोनों स्थानों के बीच 400 मीटर की ही द...

गणतंत्र दिवस की ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ 23 को, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद

Image
संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) विवेक किशोर ने कहा, ‘‘रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर शनिवार रात 11 बजे से परेड समाप्त होने तक यातायात की अनुमति नहीं होगी. ‘सी'-हेक्सागन-इंडिया गेट रविवार सुबह 9.15 बजे से राष्ट्रीय स्टेडियम में पूरी परेड और झांकी के प्रवेश करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा.'' अमर जवान ज्योति 'बुझाई नहीं जा रही बल्कि...', विवाद के बीच केंद्र ने किया साफ परामर्श में यात्रियों को सुबह 9 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक परेड के मार्ग से बचने की सलाह दी गई है. उत्तरी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों के लिए हालांकि कोई प्रतिबंध नहीं होगा. यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और संभावित देरी से बचने के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर चलें. परामर्श में कहा गया है कि कमला मार्केट, दिल्ली सचिवालय (आईजी स्टेडियम), प्रगति मैदान (भैरों रोड), हनुमान मंदिर (यमुना बाजार) के आसपास पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड (पहाड़गंज), मोरी गेट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट,...