Posts

Showing posts with the label PunjabAssemblyPolls2022

पंजाब में वोटिंग आंकड़े में 'बड़ा' बदलाव, AAP के जनाधार वाले इलाकों में वोटिंग प्रतिशत गिरा

Image
पंजाब में 20 फरवरी को एक ही चरण में वोट डाले गए चंडीगढ़ : Punjab polls 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार वोटिंग के आंकड़े, चुनाव आयोग की ओर से कल शाम घोषित किए गए संभावित आंकड़ों से करीब  4.3% अधिक है. रविवार की वोटिंग का शुरुआती आंकड़ा कल शाम को 65.32% बताया गया था लेकिन आज इस आंकड़े को संशोधित कर 69.65% किया गया है. वर्ष 2007 के बाद से यह वोटिंग का सबसे कम प्रतिशत है. इसके साथ ही वोटिंग के संभावित (Tentative)और अंतिम आंकड़े  (Final voting figures)का अंतर भी काफी अधिक है. सामान्‍यत: वोटिंग के आंकड़ों में करीब एक फीसदी का ही  फर्क होता है.   यह भी पढ़ें वोटिंग के आंकड़े यह भी बताते हैं कि जिन क्षेत्रों में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी मजबूत आधार होने का दावा करती रही है, वहां वोटिंग का प्रतिशत कम रहा. जिन विधानसभा क्षेत्रों में मौजूदा विधायक 'आप' के हैं, उन सभी सीटों के वोटिंग प्रतिशत में 2.3 से 9  प्रतिशत तक की कमी देखने में आई है. तलवंडी साबो, जहां से बलजिंदर कौर मौजूदा विधायक हैं, में वोटिंग का प्रतिशत 86 से गिरकर 83.70%  पर आ गया. कोटकापुर में यह 4 फीसदी कम हुआ...

Punjab Election : CM चन्नी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज, मियाद खत्म होने के बाद भी कर रहे थे प्रचार

Image
मानसा: पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. इस बीच मानसा पुलिस ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत हल्का मानसा से कांग्रेस के उम्मीदवार शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है. चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार शुक्रवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार की मियाद खत्म हो गई थी. लेकिन चन्नी मानसा में छह बजे के बाद भी बाजारों में शुभदीप सिंह के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार करते दिखे. मानसा के रिटर्निंग अफसर को जब इसकी जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे. इस बीच चरणजीत सिंह चन्नी वहां से जा चुके थे. रिटर्निंग अफसर मानसा ने कहा कि वे लोगों से जानकारी ले रहे हैं.  यह भी पढ़ें चुनाव प्रचार के दौरान चन्नी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हर तरफ बहुत बड़ा रुझान मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मैं अब मानसा आया हूं और बेशक थोड़ा लेट हो गया. इस कारण मैं लोगों को मिल नहीं सका और उनसे माफी मांगता हूं. उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला एक होनहार नौजवान हैं और मैं सभी लोगों को अपील करता हूं कि वे सिद्दू मूसेवाला को चुनें. क्योंकि इन्हें चुनने के स...

पंजाब चुनाव : 'सारी पार्टियां मुझे और भगवंत मान को गालियां दे रहीं, हमारा कसूर क्या?' बोले - केजरीवाल

Image
केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा देश की सुरक्षा है. राष्ट्रीय सुरक्षा पर केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे.   अमृतसर: दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi CM) और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल (AAP Leader Arvind Kejriwal) ने कहा है कि पंजाब (Punjab) में सारी पार्टियां उन्हें और आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान (AAP CM Candidate Bhagwant Mann) को गालियां दे रही हैं. केजरीवाल ने कहा, अमित शाह, प्रियंका गाँधी ने कल मुझे गालियां दीं. हमारा कसूर क्या है? हम तो पंजाब में स्कूल अच्छा करने की बात कह रहे हैं. यह भी पढ़ें केजरीवाल ने कहा कि ये पार्टियां नहीं चाहतीं कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार न बने. उन्होंने पंजाबियों से मिलकर पंजाब को बचाने की अपील की है. केजरीवाल ने कहा, "अब दारू और पैसा बँटना शुरू होगा, लेकिन फिसल मत जाना क्योंकि पंजाब बचाना है." उन्होंने कहा, "70 साल में भाजपा-अकाली और कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया." Punjab Election 2022: 'चन्नी MLA भी नहीं बन पाएंगे, हमारे सर्वे में दोनों सीटों से हार रहे'- केजरीवाल का दावा केजरीवाल ने मुख्यमंत्र...

'बिना ठोस निर्णय लिए कुछ महान हासिल नहीं होता', राहुल गांधी के दौरे से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने दिए बड़े संकेत

Image
नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress)  में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चल रही खींचतान के बीच प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के दौरे से पहले बड़ा संकेत देते हुए साफ कहा है कि बिना ठोस निर्णय लिए कुछ भी महान चीजें हासिल नहीं हो सकती हैं. हालांकि, उन्होंने लिखा है कि उनका (राहुल गांधी का) जो भी फैसला होगा, हम सभी मानेंगे. सिद्धू को भी सीएम पद का बड़ा दावेदार माना जा रहा है. यह भी पढ़ें राहुल गांधी आज लुधियाना में होंगे. इस मौके पर वह राज्य में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान करेंगे. उनकी यात्रा से पहले सिद्धू ने आज सुबह ट्वीट किया है, "बिना किसी निर्णय के कभी भी कुछ भी महान हासिल नहीं होता है... पंजाब को स्पष्टता देने आ रहे हमारे अग्रणी प्रकाशपुंज राहुल जी का हार्दिक स्वागत… हम सभी उनके फैसले का पालन करेंगे!!!" Nothing great was ever achieved without an act of decision …. Warm welcome to our leading light Rahul Ji , who comes to give clarity to Punjab …. All will abide by his decision ...

नवजोत सिंह सिद्धू हो या जो भी मुख्यमंत्री बने बस बात सुन ले, मान ले: नवजोत कौर सिद्धू

Image
हमने पिछले 18 साल में अमृतसर में बहुत काम किया है. चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में इस बार के चुनाव को आसान बताया और कहा कि शहर के लोग बिक्रम सिंह मजीठिया से घबराए हुए हैं. उन्होंने कहा, "इस बार का चुनाव बहुत आसान लग रहा है, लोग सड़कों पर रोक रोक कर कह रहे हैं कि प्लीज हमको ज्वाइन करवा लो. शहर के लोग मजीठिया से घबराए हुए हैं और हम को कह रहे हैं कि हम आपके साथ और मेहनत करेंगे हमको अपनी पार्टी ज्वाइन करवाओ." यह भी पढ़ें उन्होंने दावा किया कि, "लोग कह रहे हैं कि हम नहीं चाहते की एक Drugs लॉर्ड आकर हमारे बच्चों को Drugs में डाले. आज के समय में बेरोजगारी बहुत ज्यादा है, इसलिए लोगों को लग रहा है कि या तो बच्चे बाहर जाएंगे या फिर Drugs के चक्कर में पड़ कर बर्बाद हो जाएंगे." वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे नवजोत सिद्धू, पंजाब में सीएम चेहरे के लिए कांग्रेस ले रही लोगों की राय सिद्धू ने कहा, "मुझे रोजाना 4000 मैसेज आ रहे हैं, जिसमें से 1500 मैसेज मजीठा से ...

AAP के CM चेहरे भगवंत मान ने धूरी सीट से भरा नामांकन, कहा- जो समस्‍या धूरी में, वही पंजाब में

Image
नई दिल्‍ली : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Election 2022) के लिए संगरूर जिले की धूरी विधानसभा सीट (Dhuri Assembly Seat) से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने परचा भरा. इस दौरान उनके साथ उनकी मां भी मौजूद रही. वहीं बड़ी संख्‍या में पार्टी के समर्थक भी मौजूद थे. भगवंत मान पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार हैं. इस दौरान भगवंत मान ने भरोसा जताया कि धूरी के लोग उन्‍हें पहले जैसा प्‍यार देंगे.  यह भी पढ़ें चुनाव नामांकन भरने के बाद भगवंत मान ने कहा कि धूरी क्रांतिकारियों और शायरों का इलाका है. मुझे उम्‍मीद है कि पंजाब में सबसे ज्‍यादा मार्जिन से इस सीट से जीतेंगे. साथ ही उन्‍होंने कहा कि धूरी को मॉडल बनाएंगे, जो समस्‍या धूरी में है वहीं पंजाब में है.  Punjab Election 2022: वाहे गुरु की कृपा से AAP आई है, आप हमें वोट देने से पहले परख लेना - केजरीवाल साथ ही उन्‍होंने कहा कि मैंने सांसद रहते हुए सभी इलाकों को बराबर पैसा दिया. बता दें कि भगवंत मान संगरूर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं.  Punjab में बोले केजरीवाल- 'AAP ने चुन-चुन कर ...

पंजाब के अमृतसर ईस्ट सीट पर नवजोत सिद्धू की अकाली नेता बिक्रम मजीठिया से होगी टक्‍कर

Image
चंडीगढ़: अकाली दल ने घोषणा की है कि उनके नेता बिक्रम मजीठिया अमृतसर (पूर्व) विधानसभा सीट से कांग्रेस के नवजोत सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. बिक्रम मजीठिया अमृतसर जिले की मजीठा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह दोनों सीटों से चुनाव लड़ेंगे. 2017 के चुनावों के विपरीत, हाई-प्रोफाइल प्रतियोगिता वाली इस बार यह एकमात्र सीट होगी. 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने पूर्ववर्ती प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ अपने गढ़ लांबी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे. वहीं अकाली नेता सुखबीर बादल ने भी फाजिल्का जिले की जलालाबाद सीट से आप के भगवंत मान और कांग्रेस के रवनीत बिट्टू के खिलाफ सफलतापूर्वक चुनाव लड़ा था. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%88%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%aa/?feed_id=9682&_unique_id=61f3fba0cb2fb

अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा करेंगे CM चन्नी, बोले-दूसरों की छवि बिगाड़ना उनकी आदत

Image
चन्नी ने दावा किया कि ‘आप’ नेता ने सारी हदें पार कर दी हैं. चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कहा कि वह ‘आप' नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे. अवैध खनन मामले में चन्नी के भतीजे सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी करने के बाद केजरीवाल ने कांग्रेस नेता की ईमानदारी पर सवाल उठाए थे. चन्नी ने आरोप लगाया कि दूसरों की छवि बिगाड़ने के लिए उन पर बेबुनियाद आरोप लगाना केजरीवाल की आदत है. कांग्रेस नेता ने कहा कि अतीत में देखा जा चुका है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को बाद में कैसे भाजपा नेता नितिन गडकरी, दिवंगत अरुण जेटली और शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगनी पड़ी थी. यह भी पढ़ें अपने निर्वाचन क्षेत्र चमकौर साहिब में संवाददाताओं से बातचीत में चन्नी ने दावा किया कि ‘आप' नेता ने सारी हदें पार कर दी हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा. मैंने अपनी पार्टी से इस बाबत अनुमति मांगी है. मैं ऐसा करने को मजबूर हूं... वह मुझे बेईमान बताते फिर रहे हैं और अपने ट्...

Punjab Polls 2022: बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह

Image
जनरल जे जे सिंह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं चंडीगढ़ : पूर्व सेना प्रमुख जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह (JJ Singh) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP)में शामिल हो गए. पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. शेखावत ने भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर जनरल सिंह का पार्टी में स्वागत किया. पूर्व सेना प्रमुख ने साल 2018 में शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़ दिया था.जनरल सिंह 2017 में अकाली दल में शामिल हुए थे. उन्होंने पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था. इस दौरान उन्हें अमरिंदर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/punjab-polls-2022-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%8f-%e0%a4%aa%e0%a5%82/?feed_id=8335&...

''कम से कम मैं पंजााब के लोगों का खून तो नहीं पी रहा था'' : 'पीने की आदत' पर बोले भगवंत मान

Image
नई दिल्‍ली : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP)ने अपना मुख्‍यमंत्री पद के लिए चेहरा घेाषित कर दिया है. पंजाब में AAP का सीएम चेहरा भगवंत मान (Bhagwant Mann) होंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा की. केजरीवाल ने आज संवाददाताओं से कहा कि फोन और व्हाट्सएप के जरिये भगवंत मान को 93 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले हैं.मान ने सीएम पद के लिए आम आदमी पार्टी का 'चेहरा' घोषित किए जाने के बाद राज्‍य के चुनावों में पार्टी की संभावनाओं पर NDTV से बातचीत की.  यह भी पढ़ें कॉमेडियन से लेकर पंजाब में AAP के CM फेस तक, जानें- Bhagwant Mann से जुड़ी खास बातें... भगवंत मान से बातचीत के खास अंश  -मैंने ही सीएम के लिए पार्टी का चेहरा चुनने के लिए चुनाव का आइडिया दिया था. मैंने कहा कि आमतौर पर पार्टियों अपने उम्‍मीदवार/चेहरा चुनती हैं..हमें इस प्रक्रिया को बदलकर लोगों को इसमें शामिल करना चाहिए. हमें कुछ दिनों के अंदर ही 22 लाख से अधिक लोगों के फोन कॉल्‍स आए. लोगों ने न केवल मुझे चुना बल्कि यह भी बताया कि हमें राज्‍य में क्‍या करना चा...

"ऐसा पहली बार हुआ है" : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उठाया 'ऐतिहासिक कदम'

"ऐसा पहली बार हुआ है" : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उठाया 'ऐतिहासिक कदम'