Posts

Showing posts with the label AkhileshYadav

VIDEO: ' तुम्हारी तहसील में आग लगा...' - 'बुलडोजर' को लेकर तहसीलदार पर भड़कीं बीजेपी विधायक

Image
बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने दी तहसीलदार को धमकी, वीडियो हुआ वायरल बलिया: यूपी के बलिया की बांसडीह विधानसभा से बीजेपी की विधायक केतकी सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्षेत्र के तहसीलदार मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार सिंह को धमकी दे रही है कि तुम्हारी तहसील में आग लगा देंगे. दरअसल, तहसीलदार द्वारा एक गांव में ग्राम सभा की जमीन पर अतिक्रमण किए हुए घर को गिराने के लिए बुलडोजर भेजा गया था,जिसके बाद विधायक ने तहसीलदार को धमकी देते हुए कहा जा रहा है कि आपने मेरी बात का सम्मान नहीं किया और बुलडोजर भेज दिया. अगर उसका घर गिर जाता तो आपके तहसील में आग लगा देती. पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. बुलडोजर की कार्रवाई से भड़की बासडीह से BJP विधायक केतकी सिंह, तहसीलदार के सामने ही तहसील जलाने की धमकी दी और विधायक के साथ आए उनके समर्थकों ने तहसीलदार की जमकर बेइज़्ज़ती की ⁦ @ndtv ⁩ pic.twitter.com/bWbi3qk6k9 — Saurabh shukla (@Saurabh_Unmute) April 28, 2022 यह भी पढ़ें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर किया है. उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं. ...

‘न मैं दिल्ली गया और न किसी से मिला’- अमित शाह से मुलाकात पर SBSP अध्यक्ष राजभर की सफाई

Image
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) में  सपा गठबंधन ने जीत के सपने सजो रखे थे. लेकिन उनके सारे सपने पलभर में धूमिल हो गए. इस बीच एसबीएसपी के प्रमुख ओपी राजभर के  अमित शाह से मिलने की खबरें काफी सुर्खियों में छाई. जिसके बाद खबरें और तेज हो गई कि राजभर बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. हालांकि इन खबरों पर ओपी राजभर खंड़न कर दिया है.  यह भी पढ़ें गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ मुलाकात की खबर पर SBSP के अध्यक्ष ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने कहा कि, “ ये खबर निराधार है, न मैं दिल्ली गया था और न ही मैं किसी से मिला. राजभर बोले कि हम स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी गठबंधन के जो हमारे प्रत्याशी हैं उनको जिताने में लगे हैं. ये खबर निराधार है, न मैं दिल्ली गया था और न ही मैं किसी से मिला। हम स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी में लग हुए हैं और समाजवादी पार्टी गठबंधन के जो हमारे प्रत्याशी हैं उनको जिताने के लिए हम काम कर रहे हैं: गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करने की खबर पर SBSP के अध्यक्ष ओपी राजभर pic.twitter.com/ndnkGHuus8 — ANI_H...

UP Election 2022: सपा के गढ़ आजमगढ़ में क्या BJP बढ़ा पाएगी अपनी सीटें, क्या हैं सियासी समीकरण?

Image
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान जारी है आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान जारी है. अंतिम चरण के लिए आजमगढ़ में भी अलग-अलग बूथों पर वोटिंग जारी है. आजमगढ़ सपा का गढ़ रहा है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने साल 2019 के आम चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा सीट जीती थी. भाजपा ने आजमगढ़ विधानसभा सीट से सपा के दुर्गा प्रसाद यादव के खिलाफ अखिलेश मिश्रा को मैदान में उतारा है. सपा के दुर्गा प्रसाद यादव का इस सीट पर दबदबा रहा है. 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की 10 विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही भाजपा जीत पाई थी. वहीं सपा पांच सीटों पर विजयी रही थी.  सात चरणों वाले उत्तर प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा. इस बीच, दक्षिण वाराणसी के मऊ में भी मतदान जारी है. मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही (संत रविदास नगर) के नौ जिलों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 613 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.  इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस चरण में भाजप...

UP Election 2022 Phase 7 Live Updates: यूपी में 7वें चरण का मतदान जारी, वाराणसी में यूक्रेन से लौटी छात्रा वोट डालने पहुंची

Image
यूपी में 7वें चरण का मतदान जारी UP Election 2022 Phase 7 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान जारी है. इस चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र सहित नौ जिलों की कुल 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह नौ बजे तक 8.58% वोटिंग हुई है. वहीं 11 बजे तक 21.55 प्रतिशत मतदान हुआ. करीब 2.06 करोड़ मतदाता चुनाव लड़ रहे 613 उम्मीदवारों की किस्मत पर आज मुहर लगाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और अखिलेश यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ में भी आज वोटिंग हो रही है. 2017 में बीजेपी ने 54 सीटों में 36 सीटें जीती थीं. वहीं सपा ने 2017 में 11 सीटें जीती थीं. मायावती ने भी 6 सीटें जीती थीं. वाराणसी में सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने प्रचार किया था. यहां पर पीएम मोदी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जनता से वोट मांगते दिखे.  इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस चरण में भाजपा का साथ छोड़कर इस बार सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे सुभासपा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम...

UP विधानसभा चुनाव का 5वां चरण : अयोध्या और अमेठी पर टिकीं निगाहें, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, 10 बड़ी बातें

Image
लखनऊ: UP Assembly Elections 2022 : आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान हो रहा है. मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. आज 12 जिलों में कुल 61 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. इस चरण में अयोध्या और प्रयागराज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. इन क्षेत्रों से कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. पांचवें चरण में 692 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भाग्य का फैसला करीब 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : यूपी के पांचवे चरण के मतदान में शामिल क्षेत्रों में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाला निर्वाचन क्षेत्र अयोध्या है, जिसका कारण राम मंदिर का निर्माण है. गौरतलब है कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में यह पहला बड़ा चुनाव है. सन 1980 के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन शुरू होने के बाद से अयोध्या (पहले फैजाबाद) जिला 1991 से बीजेपी का गढ़ रहा है.  अयोध्या में बीजेपी के मौजूदा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के खिलाफ सपा ने ब्राह्मण चेहरे ...

यूपी विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने दुख जताया

Image
प्रतीकात्मक फोटो. लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन का शनिवार को बीमारी के कारण निधन हो गया. वह 89 वर्ष के थे. उनके दो बेटे और पांच बेटियां हैं. हसन के दामाद फिदा हुसैन अंसारी ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे. शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनका निधन हो गया. हसन को उनके गृह जनपद अम्बेडकर नगर के पैतृक गांव जलालपुर में रविवार की सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. यह भी पढ़ें अंसारी ने बताया कि वह पूर्व पुलिस अधिकारी थे. बाद में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव उन्हें राजनीति में ले आए थे. हसन समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. वर्तमान में वह विधान परिषद सदस्य और नेता प्रतिपक्ष थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हसन के निधन पर दुख व्यक्त किया है. सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों क...

'BJP की गर्मी निकल गई', अखिलेश यादव ने पहले चरण के चुनाव में बीजेपी के सफाये का दावा किया

Image
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) का पहला चरण का मतदान 10 फरवरी को पूरा हो चुका है. सपा और रालोद के गठबंधन ने वेस्ट यूपी की इन 58 सीटों पर बीजेपी को पिछली बार की कामयाबी दोहराने से रोकने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी. मतदान के अगले दिन ही अखिलेश यादव ने पहले दौर में गठबंधन की बढ़त का दावा करते हुए बीजेपी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि पहले चरण से ही बीजेपी का सफाया होना शुरु हो चुका है. पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी की गर्मी निकल गई है. यह भी पढ़ें "सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट" : अल्मोड़ा की रैली में PM नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तंज हिजाब के मुद्दे पर सवाल करने पर उन्होंने कहा,  बीजेपी के पास यही सब मुद्दे उछालने का विशेषाधिकार है. उनके पास प्रिवेलेज है कि वो कौन से मुद्दे को कितना तूल देना है. पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आजम खान के मुकदमों पर कहा कि बीजेपी में छोटी सोच के लोग हैं.आजम खान पर सब झूठे मुकदमे हैं. छोटे छोटे मुकदमे उनकी सोच को प्रदर्शित करत...

'BJP की गर्मी निकल गई', अखिलेश यादव ने पहले चरण के चुनाव में बीजेपी के सफाये का दावा किया

Image
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) का पहला चरण का मतदान 10 फरवरी को पूरा हो चुका है. सपा और रालोद के गठबंधन ने वेस्ट यूपी की इन 58 सीटों पर बीजेपी को पिछली बार की कामयाबी दोहराने से रोकने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी. मतदान के अगले दिन ही अखिलेश यादव ने पहले दौर में गठबंधन की बढ़त का दावा करते हुए बीजेपी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि पहले चरण से ही बीजेपी का सफाया होना शुरु हो चुका है. पहले चरण के मतदान के बाद बीजेपी की गर्मी निकल गई है. यह भी पढ़ें "सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट" : अल्मोड़ा की रैली में PM नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर तंज हिजाब के मुद्दे पर सवाल करने पर उन्होंने कहा,  बीजेपी के पास यही सब मुद्दे उछालने का विशेषाधिकार है. उनके पास प्रिवेलेज है कि वो कौन से मुद्दे को कितना तूल देना है. पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आजम खान के मुकदमों पर कहा कि बीजेपी में छोटी सोच के लोग हैं.आजम खान पर सब झूठे मुकदमे हैं. छोटे छोटे मुकदमे उनकी सोच को प्रदर्शित करत...

यूपी चुनाव: करहल  से अखिलेश के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारे एसपी बघेल

Image
''डबल इंजन मतलब डबल भ्रष्‍टाचार'' : बिजनौर की सभा में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला 'हमला' बघेल और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर एक लहर दिखाई देती है, जबकि बहुत से लोगों को उम्मीद है कि ‘‘भविष्य के मुख्यमंत्री'' का चुनाव करने से क्षेत्र में तेजी से प्रगति होगी. अखिलेश विपक्षी गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, जिसमें राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) और जाति-आधारित क्षेत्रीय दलों का एक समूह शामिल है. करहल इटावा जिले में अखिलेश के पैतृक गांव सैफई से महज चार किलोमीटर दूर है. यह निर्वाचन क्षेत्र मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी लोकसभा सीट का हिस्सा है. अखिलेश ने विधान परिषद सदस्य के रूप में मुख्यमंत्री के पद पर कार्य किया और वर्तमान में आजमगढ़ से सांसद भी हैं. अखिलेश अपने गृह क्षेत्र से पहला विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी नेताओं और समर्थकों का कहना है कि निर्वाचन क्षेत्र ‘‘खामोश इंकलाब'' का गवाह बनेगा और उनका उम्मीदवार विजयी होगा. बघेल ने  कहा कि करहल में मुकाबले को ‘‘एकतरफा'...