Posts

Showing posts with the label IndiaSolarProjectTracker

राजस्थान बना 10 गीगावॉट सौर क्षमता को पार करने वाला पहला राज्य

Image
First Published: May 9, 2022 | Last Updated:May 9, 2022 मेरकॉम के इंडिया सोलर प्रोजेक्ट ट्रैकर (India Solar Project Tracker) के अनुसार, राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने बड़े पैमाने पर 10 गीगावॉट के संचयी सौर प्रतिष्ठानों (cumulative large-scale solar installations) को पार किया है। राजस्थान की कुल स्थापित विद्युत क्षमता कितनी है? राजस्थान में कुल 32.5 GW स्थापित बिजली क्षमता है। राजस्थान की कुल स्थापित विद्युत क्षमता में नवीकरणीय ऊर्जा का योगदान कितना है? अक्षय ऊर्जा स्थापित बिजली क्षमता का 55% योगदान देती है। जबकि तापीय ऊर्जा का योगदान 43% है, और परमाणु ऊर्जा शेष 2% का योगदान करती है। सौर ऊर्जा का हिस्सा  राजस्थान में सौर प्रमुख स्रोत है, जो बिजली क्षमता मिश्रण का लगभग 36% और नवीकरणीय ऊर्जा का 64% हिस्सा है। मेरकॉम के इंडिया सोलर प्रोजेक्ट ट्रैकर के अनुसार, राजस्थान में 16 गीगावाट से अधिक सौर परियोजनाएं अभी निर्माणाधीन हैं। राजस्थान में सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ क्या हैं? अनुकूल परिस्थितियाँ इस प्रकार हैं: राजस्थान भ...