महाराष्ट्र: मिराज मेडिकल कॉलेज की 18 छात्राएं कोरोना संक्रमित
मिराज में सरकारी मेडिकल कॉलेज की 18 एमबीबीएस छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गईं. (प्रतीकात्मक फोटो) पुणे: महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिराज में सरकारी मेडिकल कॉलेज की 18 एमबीबीएस छात्राओं की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संक्रमित छात्राओं को टीके की दोनों खुराक लग चुकी थी. कॉलेज के डीन डॉ सुधीर नानंदकर ने कहा, “सभी छात्राओं में लक्षण नहीं हैं और उनकी हालत स्थिर है. एहतियात के तौर पर उन्हें कॉलेज से जुड़े अस्पताल में भर्ती किया गया है.” उन्होंने कहा, “हॉस्टल के एक हिस्से में संक्रमण के मामले सामने आए हैं क्योंकि छात्र भोजन करने के लिए मेस में एकत्र होते हैं.” डॉ नानंदकर ने कहा, “कुल 45 छात्राओं की आरटी पीसीआर जांच करवाई गई थी और अब तक 18 में संक्रमण की पुष्टि हुई है. अन्य की रिपोर्ट आना बाकी है.” हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इन छात्रों में से ओमिक्रॉन से संक्रमित है या नहीं. यह भी पढ़ें 'येलो अलर्ट' पर दिल्ली : और सख्त किए गए कोरोना प्रतिबंध; जानें- क्या खुला रहेगा और क्या बंद गौरतलब ...