Posts

Showing posts with the label DelhiGovtCoronavirus

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले एक हजार पार, 5.7 फीसदी पहुंची पॉजिटिविटी रेट

Image
प्रतीकात्मक तस्वीर. नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. पिछले एक दिन में करीब 60 फीसदी मामले ज्यादा दर्ज किए गए हैं. वहीं, पॉजिटिविटी रेट 5.7 फीसदी पहुंच गई है. दिल्ली में कोरोनावायरस के नए मामले एक हजार पार हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में 1009 नए मामले सामने आए हैं, वहीं, 1 मरीज की कोरोना वायरस से मौत हुई है.  दिल्ली में 10 फरवरी के बाद से सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज हुए हैं. 10 फरवरी को 1104 कोरोना केस सामने आए थे. दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 2500 से ज्यादा हो गई है. अभी सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 2641 है, जो 18 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है. 18 फरवरी को सक्रिय मरीजों की संख्या 2775 थी. Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae/?feed_id=21520&_unique_id=62618400306e0