Posts

Showing posts with the label लाउडस्पीकर

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग के बीच हनुमान जयंती के दिन महाआरती करेंगे राज ठाकरे

Image
एम एन एस मुंबई और ठाणे के बाद अब पुणे में भी हनुमान चालीसा आंदोलन तेजी से कर रही हैं. पुणे: मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर हटाने की मांग के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे हनुमान जयंती के दिन आरती में शामिल होंगे. हनुमान जयंती के मौके पर शनिवार को पुणे के खालकर चौक मारुती मंदिर में एक कार्यक्रम रखा गया है और इस दौरान राज ठाकरे महाआरती करने वाले हैं. मनसे ने इस महाआरती के लिए पोस्टर भी जारी कर दिए हैं.  खास बात है कि पोस्टर पर राज ठाकरे को 'हिंदुजननायक' बताया गया है. एम एन एस मुंबई और ठाणे के बाद अब पुणे में भी हनुमान चालीसा आंदोलन तेजी से कर रही हैं. बता दें कि 16 अप्रैल यानी कल हनुमान जयंती है. यह भी पढ़ें प्रदेश सचिव ने पार्टी से किया किनारा मस्जिदों में से लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रदेश सचिव इरफान शेख ने गुरुवार को अपने पद को छोड़ दिया है. इरफान शेख ने कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे के मस्जिदों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकरों को हटाने की वकालत पर कायम रहने के कारण पार्टी छोड़ दी है. ठाकरे को लिखे एक पत्र...

"लाउडस्‍पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने की नई परंपरा शुरू नहीं होने देंगे": अलीगढ़ में ABVP की मुहिम पर ADM सिटी

Image
नई दिल्‍ली : उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ में लाउडस्पीकर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक़ हो रही अज़ान को बंद कराने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मुहिम शुरू कर दी है. ABVP ने शहर के मुख्य 21 चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा बजाने की इजाज़त मांगी है. कुछ ने तो अपने घरों में ही लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाना शुरू भी कर दिया है. इस पूरे मामले में NDTV ने ADM सिटी अलीगढ़ से बात की तो उन्‍होंने बताया, 'हमारे पास इन्‍होंने दो दिन पहले ज्ञापन आकर दिया है.हम ये नई परंपरा शुरू नहीं होने देंगे.इस मसले पर हमारी उच्चाधिकारियों से भी बात हुई है. ' यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a4%a8%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%9a%e0%a4%be/?feed_id=20783&_unique_id=625a791da3ae0

अज़ान VS हनुमान चालीसा: MNS के विरोध के बीच अब BJP के सबसे अमीर नेता ने दिया फ्री लाउडस्पीकर का ऑफर

Image
इससे पहले मुंबई बीजेपी ने भी मांग की थी कि मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाए जाएं. मुंबई: महाराष्ट्र बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने मुफ्त में लाउडस्पीकर देने का ऐलान किया है. सबसे अमीर नेताओं में शामिल मोहित कंबोज ने ट्वीट कर लिखा है कि "जिस किसी को भी मंदिर में लाउडस्पीकर लगाना है, वे हमसे मुफ्त में मांग सकता है. सभी हिंदुओं की एक आवाज होनी चाहिए! जय श्री राम! हर हर महादेव!". ये प्रस्ताव ऐसे समय पर दिया गया है, जब बीजेपी और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रही हैं. मंदिर में लगाने के लिए जिसको लाउड स्पीकर ( भोंगे ) चाहिए वो निशुल्क हमसे माँग सकता हैं ! सभी हिंदू की एक आवाज़ होनी चाहिए ! मंदिरावर हनुमान चालिसा यासाठी भोंगे आम्ही देवू ज्यांना लावायचे आहेत त्यांना ! हिंदु एकता आवाज आलाच पाहिजे ! जय श्री राम ! हर हर महादेव ! — Mohit Kamboj Bharatiya - मोहित कंबोज भारतीय (@mohitbharatiya_) April 4, 2022 यह भी पढ़ें इसी मांग के चलते महाराष्ट्र के कई हिस्सों में MNS नेताओं की ओर से लाउडस्पीकर पर हनुमान चा...