Posts

Showing posts with the label अपोलोमिशन

Nasa ने 50 साल बाद फ्रीजर से निकाले चंद्रमा से लाए गए सैंपल, जानें पूरा मामला

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने 50 साल पहले चंद्रमा की सतह से सैंपल इकट्ठा किए थे। क्‍योंकि नासा एक बार फ‍िर से अपने मून मिशन की तैयारी कर रही है, ऐसे में वैज्ञानिकों ने 50 साल बाद चंद्रमा की सतह से लिए गए सैंपलों का अध्‍ययन शुरू कर दिया है। साल 1972 में दिसंबर के महीने में अपोलो 17 मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री सैंपल लेकर चंद्रमा से लौटे थे। इन सैंपल्‍स को एक फ्रीजर में रख दिया गया था। इन सैंपलों को नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर से मैरीलैंड के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर तक ले जानी की प्रक्रिया आसान नहीं रही। ऐसा करने में वैज्ञानिकों को चार साल लग गए।  वैज्ञानिकों ने जमे हुए अपोलो 17 के सैंपलों को प्रोसेस करने के लिए एक फैसिलिटी को डिजाइन और रेट्रोफिट करना शुरू किया है। उन्‍होंने एक नया दृष्टिकोण अपनाया है और उनका मानना है कि इसे फ्यूचर के मून मिशन में लागू किया जा सकता है। यह रिसर्च अपोलो नेक्स्ट जेनरेशन सैंपल एनालिसिस प्रोग्राम यानी ANGSA का हिस्सा है। इस प्रोजेक्‍ट को नासा की जूली मिशेल लीड कर रही हैं। वह कहती हैं कि हमने साल 2018 की शुरुआत में इसे शुरू किया और बहुत सारी तकनीक...

नीलाम हो रहीं चंद्रमा पर ली गईं पहली तस्‍वीरें, अर्थराइज की फोटोग्राफ सबसे कीमती

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) द्वारा चंद्रमा पर ली गई पहली तस्‍वीरों को डेनमार्क के कोपेनहेगन में आज  नीलाम किया जाएगा। इन तस्‍वीरों में ‘अर्थराइज' का पहला शॉट और सतह पर चलने वाले बज एल्ड्रिन शामिल हैं। एक न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में ऑक्‍शन हाउस की मूल्‍यांकन टीम के प्रमुख ब्रून रासमुसेन ने बताया कि इस कलेक्‍शन में नील आर्मस्ट्रांग द्वारा ली गई बज एल्ड्रिन की एक तस्वीर भी है। इस तस्‍वीर में नील का रिफलेक्‍शन भी दिखाई देता है।  जानकारी के मुताबिक, नासा की कुल 74 यूनिक फोटोग्राफ को सेल किया जाएगा। इनमें 1960 और 1970 के दशक में अपोलो मिशन के दौरान चंद्रमा पर ली गई 26 तस्वीरें शामिल हैं।  ब्रून रासमुसेन से एक विदेशी कलेक्टर ने संपर्क किया था। वह अपनी पहचान जाहिर किए बिना तस्वीरें बेचना चाहते थे। उन्‍होंने लगभग EUR 190,000 (1 करोड़ 59 लाख 60 हजार 100 रुपये) के कलेक्‍शन का अनुमान लगाया है। हर फोटोग्राफ व्यक्तिगत रूप से सेल के लिए तैयार है। इनमें सबसे कीमती फोटोग्राफ ‘अर्थराइज' की है। इसे दिसंबर 1968 में अपोलो 8 पर चंद्रमा की परिक्रमा करते हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री विलियम...