अनोखा ब्लैक होल, तारों की तरह बदल देता है अपना चुंबकीय क्षेत्र, क्या है वजह?
ब्लैक होल के आसपास कुछ ऐसा है, जो अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वालों को उत्साहित करता है। ब्लैक के रहस्य और इसके पीछे छिपी फिजिक्स ने वैज्ञानिकों को वर्षों से सोचने पर मजबूर किया है। ब्लैक होल को ब्रह्मांड का इंजन भी कहा जाता है, क्योंकि अक्सर ये एक्टिव गैलेक्टिक न्यूक्लिआई को ऊर्जा प्रदान करते हैं। अक्सर ब्लैक होल के मैग्नेटिक फील्ड के बारे में चर्चा की जाती है, लेकिन इनका अपना कोई मैग्नेटिक फील्ड नहीं होता। एक डिस्क के रूप में ब्लैक होल को घेरने वाला प्लाज्मा ही इनके चारों ओर एक चुंबकीय क्षेत्र बनाता है। वैज्ञानिकों ने 239 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित आकाशगंगा 1ES 1927+654 पर अपनी जांच करते हुए इसके विशाल ब्लैक होल के चारों ओर की चमक में अचानक बदलाव देखा है। इस चमक को ब्लैक होल के चुंबकीय क्षेत्र में अचानक हुए बदलाव की वजह माना जा रहा है। तारों के बारे में हमेशा बना जाता है कि वह मैग्नेटिक रिवर्सल पैदा करते हैं, वहीं ब्लैक होल के मामले में ऐसा नहीं माना जाता है। हमारा सूर्य हर 11 साल में अपने चुंबकीय क्षेत्र को रिवर्स कर देता है, लेकिन इसके मुकाबले किसी ब्लैक हो...