Posts

Showing posts with the label नधन

मशहूर गायक केके (KK) का 53 वर्ष की उम्र में कोलकाता में निधन हुआ

Image
First Published: June 1, 2022 | Last Updated:June 1, 2022 बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुनाथ, जिन्हें केके के नाम से जाना जाता है, का 31 मई, 2022 को 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में निधन हो गया। उनके निधन पर देश के सभी गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। मुख्य बिंदु दरअसल वे कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने गये थे। कॉन्सर्ट के बाद उनका निधन हो गया। फिलहाल उनकी मृत्यु के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, पोस्टमोर्टेम के बाद कारणों की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। कृष्णकुमार कुनाथ (Krishnakumar Kunnath) कृष्णकुमार कुनाथ एक लोकप्रिय गायक थे, उनका जन्म 23 अगस्त, 1968 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। हालाँकि उनका पालन पोषण मुख्यतः दिल्ली में हुआ। केके के अपने करियर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया और गुजराती भाषाओँ में सैंकड़ों गाने गाये। उनके कुछ एक लोकप्रिय गाने इस प्रकार हैं : तड़प-तड़प, क्या मुझे प्यार है, आँखों में तेरी, खुदा जाने, पिया आये न, इंडिया वाले इत्यादि।     Categories: व्यक्तिविशेष करेंट अफेयर्स ...

महान क्रिकेटर शेन वार्न (Shane Warne) का निधन हुआ

Image
First Published: March 4, 2022 | Last Updated:March 4, 2022 ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर शेन वार्न का निधन हो गया है, वे केवल 52 वर्ष के थे। ख़बरों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने के कारण शेन वार्न का निधन हुआ है। शेन वार्न शेन वार्न एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थे, उन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे महानतम गेंदबाजों में से एक माना जाता है। Categories: खेलकूद करेंट अफेयर्स Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , Shane Warne , Shane Warne Cricket , Shane Warne Death , Shane Warne in Hindi , Shane Warne News , क्रिकेट , शेन वार्न , हिंदी समाचार https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8-shane-warne/?feed_id=14746&_unique_id=62222325a2882

सुप्रसिद्ध गायक बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का निधन हुआ

Image
First Published: February 16, 2022 | Last Updated:February 16, 2022 प्रसिद्ध संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी का मुंबई में निधन हो गया है। वह 69 वर्ष के थे। मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत देश के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। मुख्य बिंदु बप्पी लाहिड़ी ने भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। और इसी कड़ी में उन्होंने कई हिट गाने भी दिए। उनके कुछ बेहद लोकप्रित गानों में ‘चलते चलते मेरे ये गीत रखना’, ‘मैं एक डिस्को डांसर हूं’, ‘शराबी’ से ‘पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी’ और ‘यार बिना चैन कहा रे’ शामिल हैं। बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का वास्तविक नाम अलोकेश लाहिड़ी है। उनका जन्म 27 नवंबर, 1952 को हुआ था। उन्होंने वारदात, डिस्को डांसर, नमक हलाल, शराबी, कमांडो, शोला और शबनम समेत कई फिल्मों में काम किया। संगीत के अलावा बप्पी लाहिड़ी राजनीती के क्षेत्र से भी जुड़े हुए थे। वे 2014 में भाजपा से जुड़े और सेरामपुर से लोकसभा के लिए ...

बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज (Rahul Bajaj) का निधन हुआ

Image
First Published: February 13, 2022 | Last Updated:February 13, 2022 प्रसिद्ध उद्यमी तथा बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का निधन हो गया है। वे 83 वर्ष के थे। वे निमोनिया और हृदय रोग से पीड़ित थे। उन्हें निधन पर राष्टपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया है। मुख्य बिंदु 10 जून 1938 को जन्मे राहुल बजाज ने 50 वर्षों तक बजाज समूह के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में बजाज ऑटो के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया और उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में भी काम किया। राहुल बजाज (Rahul Bajaj) राहुल बजाज का जन्म 10 जून, 1938 को कलकत्ता में हुआ था। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली और हार्वर्ड बिज़नस स्कूल से पढ़ाई की। वे वर्ष 1965 में बजाज ग्रुप में शामिल हुए। उन्होंने बजाज ऑटो के कारोबार को 5 दशकों में 7.5 करोड़ रुपये से 12,000 करोड़ रुपये पहुँचाया। इसमें बजाज चेतक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें वर्ष 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वे 2006 से 2010 के बीच...

पुरातत्वविद् आर. नागास्वामी (R. Nagaswamy) का निधन हुआ

Image
First Published: January 27, 2022 | Last Updated:January 27, 2022 प्रसिद्ध पुरातत्वविद् और तमिलनाडु पुरातत्व विभाग के पहले निदेशक पद्म भूषण आर. नागास्वामी का 23 जनवरी, 2022 को चेन्नई में निधन हो गया। मुख्य बिंदु  नागास्वामी को महाबलीपुरम में मूर्तियों पर उनके पुरालेख अनुसंधान के लिए जाना जाता है। उन्हें तमिल साहित्य पर कई पुस्तकों के लिए जाना जाता है। पद्म भूषण नागास्वामी को 2018 में पुरातत्व में उनके शोध कार्य के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह कलाइमामणि पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी थे, जो तमिलनाडु सरकार का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। रामचंद्रन नागास्वामी वह एक भारतीय इतिहासकार, पुरालेखशास्त्री और पुरातत्वविद् थे, जो मंदिर के शिलालेखों और तमिलनाडु के कला इतिहास पर अपने काम के लिए जाने जाते थे। वह 1966 से 1988 तक तमिलनाडु पुरातत्व विभाग के पहले निदेशक थे। उन्होंने 1980 में वार्षिक चिदंबरम नाट्यान्जली उत्सव शुरू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  नाट्यान्जली महोत्सव यह एक वार्षिक नृत्य उत्सव है, जिसे भगवान् शिव की स्मृति में ...