Posts

Showing posts with the label AssemblyPolls

UP Election: 'शरीयत से नहीं, संविधान से चलेगा हिन्दुस्तान', दूसरे चरण की वोटिंग के दिन बोले CM योगी आदित्यनाथ

Image
इससे पहले मुख्यमंत्री ने koo किया, "'गजवा-ए-हिन्द' का सपना देखने वाले 'तालिबानी सोच' के 'मजहबी उन्मादी' यह बात गांठ बांध लें... वो रहें या न रहें भारत शरीयत के हिसाब से नहीं, संविधान के हिसाब से ही चलेगा। जय श्री राम!" योगी आदित्यनाथ ने आज ही समाचार एजेंसी ANI को दिए एक साक्षात्कार में यह भी दावा किया कि उनकी "80 बनाम 20" टिप्पणी "उन लोगों के बीच अंतर करने के लिए थी जो विकास का समर्थन करते हैं और जो लोग हर चीज का विरोध करते .हैं" दूसरों ने 'कम्युनल गीत पर सेक्युलर संगीत' की धुन पर वोट लूटे: मुख्तार अब्बास नकवी योगी आदित्यनाथ ने समाचार एजेंसी से कहा, "मैं पूरी स्पष्टता के साथ कह सकता हूं कि यह नया भारत है, यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है. इस नए भारत में विकास सभी का होगा और किसी एक का तुष्टिकरण नहीं होगा."  उन्होंने कहा, "नया भारत शरीयत नहीं संविधान के अनुसार काम करेगा. मैं यह भी स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि गजवा-ए-हिंद का सपना कयामत (दुनिया के अंत) तक भी पूरा नहीं ह...

Assembly Election 2022 : गोवा में 78.9% फीसदी वोटिंग, यूपी में 61.8 और उत्‍तराखंड में 59.5% वोटरों ने किया मतदान

Image
Assembly Election: यूपी में दूसरे चरण के चुनाव में 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Polls 2022) के सोमवार को दूसरे चरण के लिए वोटिंग हुई. इसके साथ ही गोवा और उत्तराखंड की सभी सीटों के लिए भी सोमवार को ही वोटिंग हुई.गोवा की 40 सीटों के लिए हुई वोटिंग में मतदाताओं का भारी उत्‍साह देखने को मिला. अंतिम आंकड़ों के अनुसार, गोवा में 78.9 फीसदी वोटिंग हुई है . उत्‍तराखंड की सभी 70 सीटों के लिए हुए मतदान में 59.5 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि यूपी में आज हुए दूसरे चरण के मतदान में 61.8 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले. यूपी में 9 जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को 61.8 फीसदी मतदान हुआ, जो वर्ष 2017 के मुकाबले 3.9 फीसदी कम है. वर्ष 2017 में 65.7 फीसदी वोटिंग हुई थी. उत्तराखंड में इस बार 59.5 प्रतिशत वोट पड़े, जो पिछली बार के मुकाबले 6.1 फीसदी कम है. पिछली बार उत्तराखंड में 65.6 प्रतिशत वोट हुए थे. गोवा की 40 सीटों पर मतदान 78.9 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछली बार से 3.7 फीसदी कम रहा. इस बीच, उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और उनक...

EC आज 3.30 बजे करेगा पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Image
Assembly Election 2022 : कोरोना के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बैठक की थी. नई दिल्ली: चुनाव आयोग (Election Commission) उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा आज दोपहर साढ़े तीन बजे करेगा. बता दें, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच इन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग ने इसको लेकर कहा था कि सभी पार्टियां समय पर चुनाव करवाना चाहती हैं. ऐसे में चुनाव नहीं टालने का फैसला किया गया है. यह भी पढ़ें 5 चुनावी राज्यों में कोविड की स्थिति पर मेडिकल एक्सपर्ट से चुनाव आयोग ने ली सलाह : रिपोर्ट बता दें कि चुनाव के दौरान कोरोना के खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) और स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry)के शीर्ष अधिकारियों ने एक बैठक की थी. बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई थी कि मतदाताओं और कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण अनिवार्य किया जाए. इस बार चुनाव में सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखी जाएगी. किसी भी तरीके से आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की जाएगी. राज्यों की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे...

Assembly Election 2022 Live Updates: EC ने किया ऐलान, यूपी में 10 फरवरी से सात चरणों में मतदान, परिणाम 10 मार्च को

Image
Assembly Election 2022 Live Updates : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में चुनावों का ऐलान चुनाव आयोग (Election Commission) ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार दोपहर तारीखों का ऐलान कर दिया है. उत्तर प्रदेश में सात चऱणों में चुनाव होगा, जो 10 फरवरी से शुरू होगा. जबकि सभी राज्यों में 10 मार्च को नतीजे आएंगे. उत्तराखंड, गोवा, पंजाब में एक चरण में चुनाव कराया जाएगा, जो 14 फरवरी को होगा. मणिपुर में विधानसभा चुनावों को दो चरणों में कराया जाएगा, जो 27 फरवरी औऱ 3 मार्च को संपन्न कराया जाएगा.  यूपी में 10, 14, 20, 23, 27,  उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा, जबकि अन्य चार राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में विभिन्न तिथियों पर समाप्त हो रहा है. इस बार 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. पोलिंग बूथ पर अधिकतम मतदाताओं की संख्या 1500 की जगह 1250 होगी. इससे पोलिंग बूथ पर भीड़ कम जुटेगी. पोलिंग स्टेशन पर सभी चुनाव कर्मी पूरी तरह वैक्सीनेटेड होंगे. उन्हें तीसरी प्रीकॉशन यानी बूस्टर डोज ...