गुजरात में AAP ने विशाल 'तिरंगा यात्रा' से दिखाई ताकत, देखें- PHOTOS और VIDEO

गुजरात में AAP ने विशाल 'तिरंगा यात्रा' से दिखाई ताकत, देखें- PHOTOS और VIDEO

आम आदमी पार्टी (आप) की तिरंगा यात्रा काफी भीड़ देखने को मिली.

अहमदाबाद:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं. दोनों के इस दौरे को आम आदमी पार्टी का गुजरात में चुनाव प्रचार का आग़ाज़ माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें

इसके बाद आम आदमी पार्टी की करीब 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा में सभी ने हाथों में तिरंगा पकड़ा हुआ था. इस दौरान 'पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से' के नारे लगाए गए.

hp4g1b0g

तिरंगा यात्रा में गुजरात का लोक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई. 

k87k6ak

वहीं, इस दौरान कलाकारों की ओर से पंजाब लोक नृत्य भंगड़ा भी किया गया. और कई तरह की झांकियां दिखाई दीं.

77404c7o

पहले दोनों नेता आज अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे और महात्मा गांधी से जुड़ी सामग्रियां देखीं. दोनों मुख्यंत्रियों ने इस दौरान चरखा भी चलाया. केजरीवाल और मान ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज का दौरा किया, जहां महात्मा गांधी रहते थे. इसके अलावा उन्होंने संग्रहालय का भी दौरा किया तथा गांधी की प्रतिमा पर शीश झुकाये.

उन्होंने आश्रम में आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार दर्ज किये और आश्रम के अधिकारियों ने उन्हें चरखे की एक प्रतिकृति तथा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित पुस्तकें भेंट की. 

f7ot69lo

केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार साबरमती आश्रम आया हूं. इससे पहले जब मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता था, तब कई बार इस जगह पर आया था. मैं जब भी यहां आता हूं, मुझे आंतरिक शांति मिलती है.'

दौरे के दूसरे दिन रविवार को केजरीवाल सुबह 10.30 बजे स्वामीनारायण मंदिर दर्शन के लिए पहुंचेंगे. इसके बाद वो पार्टी के नेताओं से भी मिलेंगे. गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव हो सकते हैं.
 


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-aap-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%97/?feed_id=18861&_unique_id=624858634a90a

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History