मणिपुर में मुख्यमंत्री पद की रेस हुई दिलचस्प, RSS के करीबी नेता बने तीसरा विकल्प

मणिपुर में मुख्यमंत्री पद की रेस हुई दिलचस्प, RSS के करीबी नेता बने तीसरा विकल्प

मणिपुर में रोचक हुई सीएम पद की दौड़

इंफाल:

मणिपुर के चुनावों में सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली बीजेपी (BJP) अब एक और बड़ा फैसला लेने वाली है. दरअसल ये फैसला राज्य के अगले मुख्यमंत्री (CM) को लेकर होना है. ऐसे में बीजेपी के भीतर इस बात पर गहन चिंतन हो रहा होगा कि आखिर राज्य की कमान किसके हाथ में सौंपी जाए. पहले दो नामों पर खासतौर पर जिक्र हुआ, लेकिन अब सीएम पद की रेस Race) में दिलचस्प मोड़ आता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें

मणिपुर (Manipur) में मुख्यमंत्री पद के लिए आरएसएस (RSS) द्वारा समर्थित तीसरा दावेदार सामने आया है. दरअसल आरएसएस समर्थित नेता युमनाम खेमचंद सिंह को बीजेपी नेतृत्व ने कल दिल्ली बुलाया था. साथ ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और शीर्ष पद के एक अन्य दावेदार बिस्वजीत सिंह को भी दिल्ली बुलाया गया.

सूत्रों ने कहा कि आरएसएस समर्थित नेता बीरेन सिंह और विश्वजीत सिंह के बीच अंदरूनी कलह से बचने के लिए बीजेपी के पास तीसरे विकल्प के रूप में मौजूद है. केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू आज मणिपुर की राजधानी इंफाल जा रहे हैं, जहां वे पूर्वोत्तर राज्य में मुख्यमंत्री की घोषणा कर सकते हैं.

मणिपुर में हाल के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा ने सरकार बनाई. मणिपुर में यह पार्टी का लगातार दूसरा कार्यकाल होगा. कल दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व ने बीरेन सिंह और बिस्वजीत सिंह से मुलाकात की. दोनों आज इंफाल के लिए भी रवाना हुए हैं. दोनों केंद्रीय मंत्री, जो मणिपुर में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक हैं.

ये भी पढ़ें: 'टहलने तो जाते ही होंगे', हिजाब बैन पर फैसला सुनाने वाले कर्नाटक के चीफ जस्टिस को जान से मारने की धमकी; वकील का दावा

सूत्रों ने कहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने बीरेन सिंह और विश्वजीत सिंह दोनों को बड़े विस्तार से सुना है. हालांकि बीजेपी ने मणिपुर में औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की, लेकिन पार्टी ने बीरेन सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा, जिन्होंने राज्य भर में प्रचार किया. अब बीजेपी किसे मौके देती है, ये फैसला भी जल्द ही होने वाला है.

VIDEO: चक्रवात आसनी का खतरा: नाविकों, मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%aa/?feed_id=17119&_unique_id=623885efd6200

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History