‘संभव’ और ‘स्वावलंबन’ पहल क्या हैं?

भारत में प्लास्टिक कचरे के मुद्दे से निपटने के लिए ‘संभव’ और ‘स्वावलंबन’ पहल शुरू की गई हैं।

मुख्य बिंदु 

  • प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और अपशिष्ट प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री, भानु प्रताप सिंह वर्मा द्वारा ‘संभव’ और ‘स्ववलंबन’ पहल शुरू की गई।
  • इन पहलों का उद्देश्य विशेष रूप से भारत के आकांक्षी जिलों के युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है।

प्लास्टिक पुनर्चक्रण और अपशिष्ट प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन 

  • यह 2 दिवसीय शिखर सम्मेलन (4- 5 मार्च, 2022) है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने किया।
  • इस शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में MSME मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय प्लास्टिक निर्माता संघ (AIPMA) के सहयोग से किया गया।
  • इस शिखर सम्मेलन का यह आदर्श वाक्य है “Know your Waste and how Recycling is the right thing to do, which is to be done in a right way”। इस शिखर सम्मेलन में लगभग 1350 MSMEs ने भाग लिया, यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया।
  • यह शिखर सम्मेलन उद्यमियों, विशेषज्ञों, व्यापारियों और अन्य हितधारकों को एमएसएमई क्षेत्र और प्लास्टिक क्षेत्रों में चुनौतियों और समाधानों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
  • यह प्लास्टिक क्षेत्र में आजीविका और व्यापार के नए अवसर भी पैदा करेगा, साथ ही भारत को प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दे से निपटने और पर्यावरणीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा।

Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , Sambhav , Svavlamban , प्लास्टिक पुनर्चक्रण और अपशिष्ट प्रबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन , संभव , स्वावलंबन , हिंदी करेंट अफेयर्स , हिंदी समाचार

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a4%b5-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b9/?feed_id=15058&_unique_id=6225a376c6b03

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History