BJP नेता ने समझाया CM योगी के '80% बनाम 20%' के फॉर्मूले का गणित, बोले- 'आप हंस क्यों रहे हैं?'

नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के 80 बनाम 20 वाले बयान को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया. बीजेपी नेता आलोक वत्स ने योगी के बयान को मुस्लिमों से जोड़ने की निंदा की और स्पष्ट किया कि 20 प्रतिशत में अपराधी और पाकिस्तान समर्थकों समेत अन्य शामिल हैं.

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने हाल ही में कार्यक्रम में कहा था कि आगामी चुनाव 80 बनाम 20 फीसदी के बीच होगा. दरअसल, उनके (योगी आदित्यनाथ) द्वारा बताए गए आंकड़े मोटे तौर पर उत्तर प्रदेश में हिंदुओं और मुसलमानों के अनुपात से मेल खाते हैं. चुनाव से पहले योगी के इस बयान को विपक्ष वोटों के धुव्रीकरण से जोड़कर देख रहा है.    

बीजेपी नेता आलोक वत्स ने एनडीटीवी के कार्यक्रम में कहा कि योगी के 80 प्रतिशत बनाम 20 प्रतिशत वाले बयान को मुस्लिमों से जोड़ने की कोशिश की जा रही है जबकि उन्होंने मुस्लिमों की बात नहीं की थी. बीजेपी नेता ने कहा, "योगी ने जिस 20 प्रतिशत की बात की है, उसमें 9 प्रतिशत अपराधी और असामाजिक तत्व, 3.5 प्रतिशत जमीन पर कब्जा करने वाले, दो प्रतिशत महिलाओं पर अत्याचार करने वाले, 2 प्रतिशत पाकिस्तान समर्थक समेत अन्य शामिल हैं. 

READ ALSO: 'ये इलेक्शन अब 80% बनाम 20% के बीच : UP चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ ने छेड़ा नया राग

बीजेपी नेता से जब यह सवाल पूछा गया कि "2 प्रतिशत लोग पाकिस्तान समर्थक हैं" ये स्टडी किसने की है या ये आंकड़ा कहां से आया है तो उन्होंने जवाब दिया कि यह सामाजिक स्टडी है. वत्स की इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस और सपा नेता हंस दिए. बीजेपी नेता ने कहा कि आप हंस क्यों रहे हैं और योगी के बयान को मुस्लिमों से क्यों जोड़ रहे हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में हिंदुओं की आबादी 79.73 प्रतिशत है जबकि मुस्लिम जनसंख्या 19.26 फीसदी है. राज्य में 0.18 प्रतिशत ईसाई और सिख समुदाय की आबादी 0.32 प्रतिशत है.

वीडियो: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, यह चुनाव 80 बनाम 20 का होगा


Source link https://myrevolution.in/politics/bjp-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-cm-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8/?feed_id=7062&_unique_id=61dde4ba230a8

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History