'पुलिस ने अपने मन से बयान लिखा'- 'अपने नाम पर दर्ज हुई नकली FIR' के खिलाफ किरीट सोमैया करेंगे शिकायत

'पुलिस ने अपने मन से बयान लिखा'- 'अपने नाम पर दर्ज हुई नकली FIR' के खिलाफ किरीट सोमैया करेंगे शिकायत

कुछ दिन पहले ही बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमला हुआ था.

मुंबई:

बीजेपी नेता किरीट सोमैया आज खार पुलिस थाने जाकर उनके नाम पर दर्ज की गई झूठी FIR की शिकायत करने वाले हैं. किरीट सोमैया का आरोप है कि खार थाने में फर्जी प्राथमिकी दर्ज की गई है. उनके अनुसार बांद्रा पुलिस के इंस्पेक्टर ने अपने मन से बयान दर्ज कर FIR लिखी. इसलिए वो आज उस इंस्पेक्टर की शिकायत करने के लिए 12 बजे खार पुलिस थाने जा रहे हैं. वहीं इस पूरे मामले पर शिवसेना के संजय राऊत ने सोमैया पर व्यंग करते हुए कहा है कि कोई पागल आदमी अगर होठ के नीचे सॉस लगाकर चिल्लाए मुझे मारा गया तो क्या कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें

किरीट सोमैया ने कल भी एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी और कहा था कि "मैंने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है. कल खार पीएस में फर्जी प्राथमिकी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराऊंगा. मुंबई पुलिस ने 23 अप्रैल को मेरे खिलाफ मारपीट की फर्जी प्राथमिकी दर्ज की है." 

ये भी पढ़ें- राजस्थान : दौसा में महिला की गैंगरेप के बाद हत्या, अपराधियों ने कुएं में फेंका शव; 1 गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला

कुछ दिन पहले ही बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमला हुआ था. दरअसल निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा की गिरफ्तारी के बाद किरीट सोमैया खार पुलिस थाने गए थे. इस दौरान जब वे थाने से बाहर निकल रहे थे, तब उनकी कार पर हमला हुआ था.

इस कथित हमले से संबंध में मुंबई पुलिस में एक एफआईआर दर्ज की गई. जो कि काफी वायरल हुई. जिसके बाद बीजेपी नेता ने सफाई दी और कहा कि मुंबई पुलिस मेरे पर हुए हमले के मामले में फेक एफआईआर सर्कुलेट कर रही है. मैंने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है. सोमैया ने रविवार को ये दावा भी किया कि ये हमला महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार द्वारा ‘‘प्रायोजित'' था.  करीब 70-80 शिवसेना कार्यकर्ता उस समय खार पुलिस थाने के प्रवेश द्वार पर एकत्रित हो गए जब मैं थाने गया था. मैंने पुलिस को सूचित किया था कि शिवसेना के गुंडे मुझ पर हमला कर सकते हैं और बाद में ऐसा ही हुआ.''

VIDEO: राजस्‍थान: अलवर में मंदिर गिराए जाने के मामले में दो RAS अधिकारी सस्‍पेंड



Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b2%e0%a4%bf/?feed_id=22145&_unique_id=6267c54367a76

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History