बीजेपी विचारधारा के आधार पर चुनाव जीतना चाहती है, विपक्षियों के खिलाफ हिंसा फैलाकर नहीं : अमित शाह

अमित शाह ने कहा, हर पार्टी को अपनी विचारधारा, कार्यक्रमों और प्रदर्शन के साथ हर जगह जाने का हक है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP)अपनी विचारधारा, कार्यक्रमों, नेतृत्व की लोकप्रियता और सरकार के प्रदर्शन के आधार पर हर कहीं चुनाव लड़ना और जीतना चाहती है, विरोधियों के खिलाफ हिंसा फैलाकर नहीं. लोकसभा में दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल 2022 (MCD Bill) पर बहस का जवाब देते हुए शाह ने बुधवार को यह बात कही. उन्होंने कहा कि बीजेपी हर जगह सरकार बनाना चाहती है और इसलिए वह चुनाव लड़ती है. तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय की टिप्पणी का जवाब देते हुए शाह ने कहा, 'आप गोवा क्यों गए, आप त्रिपुरा क्यों जा रही हैं. आपको जाने का अधिकार है, मैं नहीं कहता कि आप मत जाइए. हर पार्टी को अपनी विचारधारा, कार्यक्रमों और प्रदर्शन के साथ हर जगह जाने का हक है. यही लोकतंत्र की खूबसूरती है.' उन्होंने कहा कि सत्ता खोने से डरने वालों को ही इससे ऐतराज हो सकता है, लोकतंत्र के समर्थकों को नहीं.
यह भी पढ़ें
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b0/?feed_id=18513&_unique_id=624560225630e
Comments
Post a Comment