कांग्रेस और बीजेपी एक ही गठबंधन का हिस्सा - यह कैसे हुआ?

कांग्रेस के सभी पांच विधायकों ने आज संगमा से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन पत्र दिया. एनपीपी और कांग्रेस पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी थे, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में कांग्रेस के 12 विधायकों के शामिल होने के बाद दोनों पार्टियां करीब आ गई हैं.

अंपरीन लिंगदोह ने कांग्रेस विधायक दल (CLP) के फैसले का जिक्र करते हुए संवाददाताओं से कहा, "हमने कोनराड के संगमा के नेतृत्व वाले एमडीए को अपना समर्थन दिया है और आज हम सरकार को मजबूत करने के लिए एमडीए गठबंधन में शामिल हो गए हैं. हम सीएलपी सदस्यों ने समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर किए और उसे मेघालय के मुख्यमंत्री को सौंप दिया." 

अंपरीन लिंगदोह ने  कहा कि "हम एक दूसरे के हितों की रक्षा कर रहे हैं. हमारा मुख्य उद्देश्य हमारे निर्वाचन क्षेत्रों के लिए न्याय दिलाना है. हम यह सुनिश्चित करने के लिए, सरकार के निर्णय को मजबूत करने के लिए एमडीए का समर्थन करते हैं कि हमारा संयुक्त प्रयास राज्य के नागरिकों के सामान्य हितों को आगे ले जाएगा." 

मेघालय में इस सियासी हलचल पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस की मेघालय इकाई ने कहा, "सत्ता के भूखे लोगों ने आधिकारिक तौर पर हाथ मिला लिया है."

तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट किया- "बेईमान और सत्ता के भूखे लोगों ने आधिकारिक रूप से हाथ मिला लिया है. कांग्रेस और एनपीपी के नेतृत्व वाले एमडीए के बीच इस गठबंधन ने एक बार फिर स्पष्ट रूप से तृणमूल कांग्रेस को मेघालय में एकमात्र विश्वसनीय विकल्प साबित किया है. मेघालय को समर्पित हम सभी के विकास के लिए लड़ना जारी रखेंगे.

नेशनल पीपुल्स पार्टी प्रमुख कोनराड संगमा ने कहा ‘‘आधिकारिक तौर पर एमडीए सरकार को अपना समर्थन देने का वादा करने वाले कांग्रेस विधायकों का स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है. हम लोगों और राज्य के हित में सरकार को मजबूत करने के लिए एमडीए के बैनर तले मिलकर काम करेंगे.''

उल्लेखनीय है कि पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा सहित 12 विधायक कांग्रेस छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे. इसके बाद मेघालय विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या पांच रह गई थी, जबकि शुरुआत में विपक्षी पार्टी के सदन में 17 सदस्य थे.

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा को समर्थन का पत्र दिया है. इस पत्र पर कांग्रेस विधायक दल के नेता अमपरीन लिंगदोह, विधायक पीटी सॉक्मी, मायरलबोर्न सिएम, केएस मारबानियांग और मोहेंद्रो रापसांग ने हस्ताक्षर किए हैं. पत्र की एक प्रति कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी भेजी गई है.

लिंगदोह ने इसके साथ ही कांग्रेस विधायकों की मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर ट्विटर पर साझा की है और लिखा है, ‘‘मेघालय कांग्रेस के पांच विधायकों ने राज्य के लोगों खासतौर पर हमारे निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों के हित में मेघालय जनतांत्रिक गठबंधन प्रशासन में शामिल होने का फैसला किया है.''

उल्लेखनीय है नेशनल पीपुल्स पार्टी नीत एमडीए का बीजेपी समर्थन कर रही है. बीजेपी विधायक सोनबोर शुल्लाई मेघालय सरकार में मंत्री भी हैं.


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%97/?feed_id=11451&_unique_id=6203e69de9ee1

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History