बिहार : सुशील मोदी की इफ्तार की दावत में पहुंचे नीतीश कुमार सहित कई मंत्री

बिहार : सुशील मोदी की इफ्तार की दावत में पहुंचे नीतीश कुमार सहित कई मंत्री

पटना के अंजुमन इस्लामिया में सुशील मोदी ने इफ्तार दावत दी.

पटना:

पहले विधायक के रूप में, फिर उप मुख्यमंत्री के रूप में इफ्तार का आयोजन करते रहे बीजेपी नेता सुशील मोदी ने अब बुधवार को सांसद के रूप में इफ्तार का आयोजन किया. मोदी बिहार में पिछले तीस वर्षों से इफ्तार की दावत आयोजित करते चले आ रहे हैं. बुधवार को आयोजित इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनके मंत्रिमंडल के अधिकांश सहयोगी और रविशंकर प्रसाद सहित बिहार बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे. 

यह भी पढ़ें

सुशील मोदी इस इफ़्तार का आयोजन अंजुमन इस्लमिया हाल में करते हैं और इसमें स्थानीय मुस्लिम काफ़ी संख्या में आते हैं.

इस मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से कहा कि ''सीएम साहब (नीतीश कु्मार) इफ्तार में आए हैं. अंजुमन इस्लामिया जो कि एक ऐतिहासिक स्थल है, कितना अच्छा बन गया है. यहां इफ्तार की पहली दावत हुई है. सुशील मोदी जी पिछले कई साल से दावत देते रहे हैं. सीएम साहब खुद भी इफ्तार की दावत देते रहे हैं. कोरोना काल के दौरान दो साल यह आयोजन नहीं हुआ. इस बार अरुण सिन्हा, सुशील मोदी और हमने मिलकर यह दावत की है.''        

0dm4p0cg

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ''अंजुमन इस्लामिया कितना बदल गया है. यह ऐतिहासिक स्थल है. यहां बहुत बड़े लोग आ चुके हैं. मौलाना आजाद आए, कई बड़े नेता आए. पूरे हिंदुस्तान में ऐसा हाल नहीं होगा, जैसा यहां सीएम साहब ने बनाया है.'' 

kl54oujg

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवाददाताओं से बात नहीं की. उनसे दंगों को लेकर सवाल किया गया, जिसे उन्होंने अनसुना कर दिया. वे 'सबको हमारी शुभकामनाएं' कहते हुए वहां से चले गए.  


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be/?feed_id=21488&_unique_id=626149e3c126a

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History